बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। दोनों ने साथ में ग्रीस में वेकेशन मनाया है। कृति ने अपने वेकेशन की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने बताया कि मेरे बारे में गलत खबरें छपी है। ये सिर्फ मेरे लिए परेशान करने वाला नहीं। लेकिन मेरे परिवार पर भी असर डाल रहा है।
एक्ट्रेस ने कहा कि जैसे ही मेरे बारे में इस तरह की खबरें सामने आती है। मेरे दोस्त मुझे फोन करके पूछने लगते हैं कि क्या ये सच है। एक्ट्रेस ने इस बात से असहमति जताते हुए है कि मुझे समझ नहीं आता लोग एक बार फेक्ट तक चेक नहीं करते हैं और सोशल मीडिया पर बातों को फैला देते हैं।
कबीर संग डेटिंग रूमर्स पर कृति ने तोड़ी चुप्पी
आपके बारे में निगेटिव चीजें बहुत जल्दी फैल जाती है। अपने बारे में गलत अफवाहों को सही करना सबसे इरिटेटिंग काम है। एक्ट्रेस के इस बयान से साफ हो गया है कि वो कबीर बहिया को डेट नहीं कर रही है।
एक्ट्रेस ने 27 जुलाई को ग्रीस में अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। बर्थडे पार्टी में एक्ट्रेस की बहन नुपूर सेनन, सिंगर स्टेबिन, कबीर बहिया और बाकी दोस्त नजर आए थे। बर्थडे पार्टी की फोटो वायरल होने के बाद कबीर और कृति के लिंकअप की खबरें सामने आई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस तीन पत्ती में काजोल के साथ नजर आएंगी। इस साल एक्ट्रेस की क्रू और तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया रिलीज हुई थी। दोनों फिल्मों को लोगों का भरपूर प्यार मिला था।
