Shraddha Kapoor Breakup With Rahul Mody: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपने फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर छाई रहती हैं। कई दिनों से खबरें आ रही है कि श्रद्धा कपूर ने बॉयफ्रेंड राहुल मोदी संग संग ब्रेकअप कर लिया है। यह खबरें तब सामने आई जब श्रद्धा कपूर ने राहुल मोदी (Rahul Mody) को सोशल मीडिया अकाउंट से अनफॉलो किया। श्रद्धा कपूर ने केवल राहुल मोदी को ही बल्कि अपने एक्स की बहन, उनके प्रोडक्शन हाउस और डॉग को भी अनफॉलो कर दिया है।
श्रद्धा कपूर के ऐसा करने से अब अटकलें लगने लगीं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। अब, श्रद्धा की चचेरी बहन जानाई भोसले ने भी राहुल मोदी को अनफॉलो कर दिया है। जानाई मशहूर सिंगर आशा भोसले की पोती हैं। नेटिजन्स को लगता है कि अब श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी का सच में ब्रेकअप हो गया है। एक Reddit यूजर ने दोनों की ब्रेकअप होने की ओर इशारा किया है। राहुल मोदी से पहले श्रद्धा कपूर ने कुछ महीनों तक सेलेब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा को भी डेट किया था। हालांकि इनके ब्रेकअप की वजह भी आज तक सामने नहीं आई है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर इस समय अपकमिंग फिल्म 'स्त्री 2' के प्रमोशन में लगी हुई हैं। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। दिलचस्प बात यह भी है कि फिल्म में वरुण धवन और अक्षय कुमार का भी कैमियो होगा। ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही है।
