बॉलीवुड

KWK 8 : Dunki में Vicky Kaushal के काम को देखकर खुश हुए Shahrukh khan, Karan Johar ने बताई सच्चाई

Koffee With Karan 8 Vicky kaushal Talk about Dunki : बातचीत के दौरान जब करण जौहर ने विक्की से उनकी अपकमिंग फिल्म डंकी के बारे में बात की तो एक्टर ने किंग खान के साथ पहली बार काम करने का अपना अनुभव साझा किया।

Image

Koffe with Karan 8 Vicky kaushal talk about Dunki

Koffee With Karan 8 Vicky kaushal Talk about Dunki : कॉफी विद करण सीजन 8( koffee with Karan 8) का 7 वां एपिसोड ऑन ऐयर हो चुका है। इस बार करण के शो में बॉलीवुड की हॉट ऑनस्क्रीन जोड़ी कियारा आडवाणी( Kiara Advani) और विक्की कौशल( Vicky Kaushal) ने एंट्री मारी और अपनी लाइफ के कई राज खोले। करण के इस शो में विक्की - कियारा ने करियर से लेकर पर्सनल लाइफ पर चर्चा की और अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में भी खुलकर बात की। वहीं विक्की कौशल ने शाहरुख खान( Shahrukh Khan) के साथ पहली बार काम करने का अपना अनुभव साझा किया।

विक्की कौशल और कियारा आडवाणी ने बीती रात कॉफी विद करण सीजन 8 में धमाकेदार एंट्री ली। बातचीत के दौरान जब करण जौहर ने विक्की से उनकी अपकमिंग फिल्म डंकी के बारे में बात की तो एक्टर ने किंग खान के साथ पहली बार काम करने का अपना अनुभव साझा किया। विक्की कौशल ने बताया कि डंकी में मेरा स्पेशल रोल है यह मेरे करियर मे सबसे बेहतरीन अनुभव रहा है। पहली बार किंग खान से मिलना मेरे लिए बहुत कमाल का था, उनसे मिलकर पता चला की लोग उन्हें किंग क्यों कहकर बुलाते हैं। डंकी के अपने अनुभव के बारे में विक्की बताते हैं कि सेट पर माहौल बहुत शानदार था। राजकुमार हिरानी के साथ फिल्म करने का मेरा सपना था यह बेशक से मेरा स्पेशल रोल है लेकिन मैंने इसमें अपनी जान डाल दी है। वहीं करण ने विक्की को बताया कि शाहरुख खान ने उनकी बहुत तारीफ की थी, डंकी में विक्की के काम को लेकर शाहरुख खान ने बहुत सराहा था।

बताते चलें कि इन दिनों में विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर( Sam Bahadur) सिनेमाघरों में छाई हुई है। इसी के साथ जल्द ही वह डंकी( Dunki) में नजर आने वाले हैं। हालिया रिलीज ट्रेलर में विक्की के काम को बहुत सराहना मिल रही है। वह पहली बार शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article