Fighter Teaser Release Date: ऋतिक रोशन ( Hritik Roshan) और दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) स्टार मूवी फाइटर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए मेकर्स ने नई जानकारी साझा की है। फाइटर के टीजर को लेकर टीम ने नई डेट जारी की है। एक क्लिप शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर फाइटर के टीजर से पर्दा उठाया है। आइए आपको बताते हैं कब आएगा फाइटर का टीजर
सिद्धार्थ आनंद ( Siddharth Anand) के निर्देशन में बन रही फिल्म फाइटर को लेकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। जब से ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म की घोषणा हई है तभी से लोग उन्हें एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। वहीं इस एक्शन फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने फाइटर के टीजर रिलीज डेट की घोषणा की है। फाइटर की एक क्लिप शेयर करते हुए बताया है कि कल 8 दिसम्बर शुक्रवार को रिलीज किया जाएगा। इस क्लिप में एक आदमी की आवाज सुनाई दे रही है जो कह रहा है कि टीजर का टारगेट तैयार, 08 दिसम्बर 2023, 1100 घंटे।
बता दें कि बॉलीवुड स्टार ऋतिक और दीपिका की फिल्म फाइटर अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें दीपिका-ऋतिक का जबरदस्त अवतार देखने को मिलेगा। इस फिल्म में पहली बार ऋतिक और दीपिका एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
