बॉलीवुड

Koffee With Karan 8: रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण से की थी गुपचुप सगाई, एक्ट्रेस बोलीं- पहले ही करा ली एडवांस बुकिंग

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 23, 2023, 02:10 PM IST

Koffee With Karan 8: करण जौहर के शो कॉफी विद करण 8 में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने शो का पहला प्रोमो आउट कर दिया है। प्रोमो में दीपिका और रणवीर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े दिलचस्प खुलासे करने वाले हैं। शो का प्रोमो देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

Image

Ranveer Singh- Deepika Padukone (credit pic: instagram)

Koffee With Karan 8: करण जौहर (Karan Johar) के पॉपुलर शो कॉफी विद करण 8 का धमाकेदार प्रोमो रिलीज हो गया है। शो के पहले गेस्ट रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) है। शो का पहला एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। शो में रणवीर और दीपिका अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर करने वाले हैं। शो में रणवीर ने बताया कि उन्होंने दीपिका से सीक्रेटली साल 2015 में सगाई कर ली थी।

एक्टर ने बताया, साल 2015 में मैंने दीपिका को प्रपोज किया था। इससे पहले कोई और आए मैं चप्पल रख देता हूं। रणवीर की बात सुनकर दीपिका मुस्कुराते हुए कहती हैं, एडवांस बुकिंग कर ली थी। शो में रणवीर और दीपिका की दमदार केमिस्ट्री देखने को मिलने वाली है। पहली बार कपल किसी टॉक शो में साथ नजर आएंगे। रणवीर अपनी लेडीलव पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। प्रोमो में रणवीर अपनी पत्नी को कभी किस करते हैं कभी गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

रणवीर ने दीपिका से की थी गुपचुप सगाई

प्रोमो में रणवीर सिंह करण को ठरकी अंकल कहते हैं। एक्टर के इस कमेंट को करण बहुत ही ग्रेसफुली लेते हैं। वीडियो में दीपिका कहती हैं कि मुझे लगता है कि मेरी और ऋतिक की केमिस्ट्री स्क्रीन पर काफी अच्छी दिखेगी। प्रोमो देखने के बाद फैंस इस शो के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो 26 अक्टूबर को ऑनएयर होगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article