Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 सुर्खियों में छाया हुआ है। कंटेस्टेंट्स ने पहले ही हफ्ते से दर्शकों को एंटरटेन करना शुरू कर दिया है। शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने वीकेंड का वार पर घरवालों के साथ जमकर मस्ती की। इस बार शो की थीम अलग है। घर को दिल, दिमाग और दम के हिस्से में बांटा गया है। घर में पहले ही दिन कंटेस्टेंट्स को चुनना था कि वो घर के किस हिस्से में रहना चाहता है। उसी हिसाब से गेम खेलना चाहते हैं। अपने रूम चुनने के बाद कई कंटेस्टेंट्स अपना घर बदलना चाहते हैं।
लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस एक बार फिर से सभी घरवालों को अपना मकान बदलने का मौका देने वाले हैं। इस दौरान अभिषेक कुमार अपना दम का मकान छोड़कर दिल के घर में आ जाएंगे। वो अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय के साथ बेड शेयर करेंगे। इसका मतलब है दिल के घर में ऐश्वर्या-नील, अंकिता- विक्की, ईशा और अभिषेक रहेंगे। वहीं, मन्नारा दिल का मकान छोड़कर दिमाग के घर में मुनव्वर के साथ रहेंगी।
मन्नारा और अभिषेक बदलेंगे घर
अभिषेक और ईशा को साथ में देखना फैंस के लिए दिलचस्प होने वाला है। वहीं, शो में मुनव्वर और मन्नारा की बॉन्डिंग दर्शकों को अच्छी लग रही है। मन्नारा शो में दर्शकों को काफी रियल लग रही हैं। इस बार घर से बेघर होने के लिए नावेद, मुनव्वर और सना रहीस खान का नाम सामने आया है।
