Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 सुर्खियों में है। शो में हर दिन कंटेस्टेंट्स के बीच की बॉन्डिंग बदलती हुई नजर आती है। शो के कंटेस्टेंट्स सोशल मीडिया पर आए दिन ट्रेंड करते रहते हैं। शो का क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अनुराग डोभाल, मन्नारा चोपड़ा और अंकिता लोखंडे मिलकर मुनव्वर फारुकी का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स मन्रारा और अंकिता को ट्रोल कर रहे हैं।
शो में मन्नारा मुनव्वर को अपने सबसे अच्छा दोस्त कहती हैं। मन्नारा का ये रूप फैंस के लिए बहुत ही शॉकिंग था। यूजर्स का कहना है कि ये लोग मुनव्वर के बारे में ऐसा कैसे कह सकते हैं। वीडियो में मन्नारा नॉमिनेशन के दौरान की बात कर रही हैं। मन्नारा कहती हैं कि वो समय से पहले ही बूढ़ा हो गया है। पहले वो समाइल करता है फिर डिसकनेट हो जाता है।
मन्नारा और अंकिता ने उड़ाया मुनव्वर का मजाक
मन्नारा कहती हैं कि उसकी गेम इतनी चल रही है कि उसके बाल उड़ गए है। इसके जवाब में अंकिता कहती हैं कि जब जिगना मैम तेल लगाती होगी तो उन्हें बीच में खाली मिलता होगा। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, ये है नागिन हांडा। दूसरे यूजर ने लिखा, ये है मन्नारा की असलियत। गेम में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अंकिता, अनुराग, जिगना, सनी आर्या और सना रहीस खान नॉमिनेटेड हैं।
