बॉलीवुड

Koffee With Karan 8: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की जोड़ी मचाएगी धमाल, क्या प्रेग्नेंसी को लेकर भी होगी बात?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Oct 12, 2023, 08:44 AM IST

Koffee With Karan 8: बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण (Koffee With Karan) अक्सर सुर्खियों में रहता है। अब इसका नया सीजन 26 अक्टूबर 2023 से शुरू होने वाला है, जिसमें कई बड़े बॉलीवुड सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं। अब इसी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

Image

Koffee With Karan 8: Deepika and Ranveer

Koffee With Karan 8: बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) का चैट शो कॉफी विद करण (Koffee With Karan) अक्सर सुर्खियों में रहता है। फिल्म मेकर बॉलीवुड सितारों से कॉन्ट्रोवर्शियल सवालों से लेकर उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सवाल करते हुए नजर आते हैं। करण के चैट शो पर कई बड़े विवादों ने भी जन्म दिया है। अब करण जौहर अपने चैट शो के नए सीजन के साथ वापसी करने वाले हैं। कॉफी विद करण सीजन 8 का प्रोमो जारी हो गया है और शो की शुरुआत इसी महीने से होने वाली है।

26 अक्टूबर को करण जौहर के चैट शो का नया एपिसोड टेलीकास्ट किया जाएगा। इस बीच अब खबर सामने आ रही है कि इस बार करण जौहर सेलेब्स के बेहतरीन कॉम्बिनेशन के साथ आने वाले हैं। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

दीपिका-रणवीर एक साथ आएंगे नजर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कॉफी विद करण 8 के एक एपिसोड में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पहली बार शो में एक साथ नजर आने वाले हैं। फैंस का मानना है कि करण उनसे प्रेग्नेंसी को लेकर भी सवाल कर सकते हैं।

इसी के साथ ही दावा किया जा रहा है कि आलिया भट्ट और करीना कपूर खान भी एक साथ करण जौहर के शो में नजर आएंगी। फैंस दोनों को एक साथ देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। दर्शक करण जौहर के इस नए शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article