KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) पिछले कई महीनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। लोकप्रिय स्टार सुनील शेट्टी की बेटी भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) को डेट कर रही हैं। ये दोनों लव बर्ड्स काफी समय से साथ हैं और अब चर्चा है कि ये अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। पहले यह बताया गया था कि राहुल और अथिया इस साल के लास्ट तक शादी के बंधन में बंधने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो शादी जनवरी में होगी, जिसके लिए बीसीसीआई ने क्रिकेटर को छुट्टी भी दे दी है।
बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पर्सनल लीव्स लेने की मंजूरी दे दी है। रिपोर्ट्स में आगे कहा गया है कि केएल राहुल ने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए पर्सनल लीव्स एप्लाई की हैं। सुनील शेट्टी ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा था कि जब भी शादी होगी आपको पता चल जाएगा। एक सूत्र ने न्यूज पोर्टल से खुलासा किया है कि तारीख की पुष्टि होना बाकी है लेकिन यह तय है कि राहुल और अथिया 2023 में शादी करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि ये जनवरी से मार्च के बीच में कभी भी हो सकती है।
रिपोर्ट्स के अनुसार अथिया शेट्टी और फेमस क्रिकेटर पिछले 3 सालों से रिलेशनशिप में हैं। अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने कुछ महीने पहले अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल किया था। दोनों को कई बार इवेंट्स और पार्टीज में साथ देखा गया है। अपनी शादी की अफवाहों के बारे में रिएक्शन देते हुए अथिया ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा था, 'आशा है कि मुझे 3 महीने में होने वाली इस शादी में इनवाइट किया गया है।'
