Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan on OTT: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की ईद पर रिलीज हुई फिल्म किसी का भाई किसी की जान इस वक्त सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में वर्ल्डवाइड 110 करोड़ का कारोबार कर लिया है। फिल्म किसी का भाई किसी की जान से ट्रेड एक्सपर्ट्स को जैसी उम्मीद थी, यह वैसा कारोबार तो नहीं कर रही है लेकिन इसकी कमाई से फिर भी ट्रेड पंडित बहुत ज्यादा परेशान नहीं हैं। कोरोना काल खत्म होने के बाद बहुत कम ही फिल्में सिनेमाघरों में धमाल मचा पायी हैं, ऐसे में किसी का भाई किसी की जान की कमाई को खराब नहीं बताया जा सकता है।
फिल्म किसी का भाई किसी की जान सिनेमाघरों में तो अच्छा प्रदर्शन कर ही रही है, उसके साथ-साथ इसके ओटीटी राइट्स भी करोड़ों में बिक गए हैं। फिल्म किसी का भाई किसी की जान के ओटीटी राइट्स जी5 ने खरीदी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जी5 ने सलमान खान फिल्म्स को किसी का भाई किसी की जान के ओटीटी राइट्स के लिए 80 करोड़ रुपये चुकाए हैं। सलमान खान की छोटे शहरों और फैमिलीज के बीच अच्छी पकड़ है, जिस कारण जी5 ने किसी का भाई किसी की जान के लिए इतनी बड़ी रकम चुकाई है। माना जा रहा है कि फिल्म जब ओटीटी पर रिलीज होगी तो इसे दर्शकों का जमकर प्यार मिलेगा।
राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई ने तोड़ डाले थे व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड
बता दें कोरोना काल में सलमान खान ने अपनी एक्शन एंटरटेनर राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई रिलीज की थी, जिसने ओटीटी पर व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। फिल्म राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई को दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिला था। जी5 को उम्मीद है कि जब भाईजान की किसी का भाई किसी की जान ओटीटी पर कदम रखेगी तो राधे योर मोस्ट वांटेड भाई का रिकॉर्ड भी टूट जाएगा।
