Anukalp Goswami on Ayesha Khan Casting in Kis Kisko Pyaar Karoon 2: एक्टर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 (Kis Kisko Pyaar Karoon 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे काफी पसंद किया गया है। इसके बाद से फिल्म में बिग बॉस (Bigg Boss) फेम आयशा खान (Ayesha Khan) की कास्टिंग को लेकर कई तरह के सवाल उठे। इन सब के बीच फिल्म के डायरेक्टर अनुकल्प गोस्वामी (Anukalp Goswami) ने Zoom को दिए इंटरव्यू में इन सब सवालों के जवाब दिए और बताया उन्होंने आयशा खान को फिल्म में क्यों कास्ट किया।
ये भी पढ़ें: सेंसर बोर्ड ने कपिल शर्मा की मूवी को दिखाई हर झंडी
आयशा खान की कास्टिंग पर डायरेक्टर ने कही ये बात
अनुकल्प गोस्वामी एक बार फिर से अपनी अपकमिंग फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह उनका Zoom को दिया इंटरव्यू है, जिसमें वो फिल्म को लेकर बात करते दिखे। इस दौरान अनुकल्प गोस्वामी ने फिल्म में आयशा खान की कास्टिंग को लेकर कहा कि 'हमने जो चार किरदार सोचे थे एक हिंदू लड़की, एक मुस्लिम, एक क्रिश्चियन और एक सिख हम बस यही देखकर आगे बढ़े कि लड़की में वो किरदार नजर आना चाहिए। ये कभी नहीं सोचा कि लड़की अपने पीछे बिग बॉस लेकर आई है या उसके इतने फॉलोअर्स हैं। जिस एक्टर में किरदार दिखा, उसे ही कास्ट किया।' आपको बता दें कि काफी सयम से कहा जा रहा था कि फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 में आयशा खान को बिग बॉस की वजह से काम मिला है, लेकिन अब डायरेक्टर ने इस सवाल का साफ जवाब दे दिया है।
'किस किसको प्यार करूं 2' में नजर आएंगे ये सितारे
अनुकल्प गोस्वामी के निर्देशन में बन रही फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 में कपिल शर्मा के साथ आयशा खान, त्रिधा चौधरी (Tridha Choudhury), पारुल गुलाटी (Parul Gulati), वारिना हुसैन (Warina Hussain) और मनजोत सिंह (Manjot Singh) अहम रोल में नजर आने वाले हैं। अनुकल्प गोस्वामी के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
