बॉलीवुड

Don 3 से बाहर हुई निकलीं कियारा आडवाणी!! प्रेग्नेंसी की वजह से उठाया बड़ा कदम

Kiara Advani Out from Don 3: बॉलीवुड अदाकारा कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने बीते दिनों ही ये खुलासा किया है कि वो जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के बच्चे की मां बनने वाली हैं। कियारा आडवाणी को मां के रूप में देखने वाले फैंस के लिए ये खबर बहुत ही सुखद है लेकिन सिनेमाप्रेमियों को ये जानकर झटका लगेगा कि अब वो फिल्म डॉन 3 (Don 3) का हिस्सा नहीं हैं।

Image

Kiara Advani out From Don 3

Kiara Advani Out from Don 3: बॉलीवुड अदाकारा कियारा आडवाणी ने फैंस को बीते हफ्ते ये खुशखबरी देकर खुश कर दिया कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक प्यारे से पोस्ट से फैंस को ये जानकारी दी कि उनकी जिंदगी में जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। कियारा आडवाणी के द्वारा दी गई इस खुशखबरी के बाद फैंस के दिमाग में ये सवाल आया कि उनकी अपकमिंग मूवीज का अब क्या होगा? अगर पिंकविला की ताजा खबर की मानें तो फिल्म डॉन 3 के मेकर्स ने कियारा की जगह एक नई हसीना की तलाश शुरू कर दी है। प्रेग्नेंसी की वजह से कियारा आडवाणी डॉन 3 का हिस्सा नहीं बन पाएंगी। कियारा के फैंस के लिए ये खबर दिल तोड़ने वाली है लेकिन डॉन 3 के मेकर्स को भारी दिल के साथ ये कड़ा फैसला लेना पड़ रहा है।

डॉन 3 के मेकर्स करेंगे नई हसीना की तलाश

पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि डॉन 3 के मेकर्स जल्द ही नई हसीना की तलाश पूरी कर लेंगे क्योंकि वो इस मूवी को जल्द से जल्द फ्लोर पर ले जाना चाहते हैं। कियारा के बाहर होने के बाद मेकर्स किसी नई हसीना को रणवीर सिंह के अपोजिट साइन करेंगे, जिसको लेकर इन दिनों विचार विमर्श चल रहा है। डॉन 3 के मेकर्स ने अभी तक कियारा के आउट होने पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है लेकिन नई हीरोइन की तलाश शुरू हो चुकी है।

वॉर 2 और टॉक्सिक का क्या होगा

डॉन 3 को लेकर सामने आई खबर के बाद लोग सोच रहे हैं कि कियारा आडवाणी की प्रेग्नेंसी से वॉर 2 और टॉक्सिक का क्या होगा, जिनमें अदाकारा के अहम रोल हैं। अगर इनसाइडर्स की मानें तो कियारा ने इन फिल्मों के लिए अपना काम पूरा कर दिया है। टॉक्सिक का थोड़ा ज्यादा काम बाकी है, जिसे कियारा आडवाणी जल्द से जल्द पूरा कर देंगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article