Kiara on Param Sundari Trailer: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अदाकारा जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म परम सुंदरी का ट्रेलर दर्शकों के सामने आ चुका है, जिसे काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। निर्माता दिनेश विजान के बैनर तले बनी फिल्म परम सुंदरी एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें नॉर्थ-साउथ का तड़का देखने को मिलेगा। परम सुंदरी के ट्रेलर को फैंस से तो खूब तारीफें मिल ही रही हैं, इसके साथ-साथ सिद्धार्थ की पत्नी कियारा आडवाणी ने भी इसे खूब सराहा है। कियारा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया है कि उन्हें परम सुंदरी का ट्रेलर भा गया है।
कियारा आडवाणी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, "परम सुंदरी का ट्रेलर फन, कलरफुल और मस्ती से भरा हुआ है। परम तुम चार्मल हो और सुंदरी तुम क्यूटी हो। मैं इस फिल्म को 29 अगस्त के दिन देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।" कियारा आडवाणी ने परम सुंदरी को जैसा रिएक्शन दिया है, ज्यादातर लोगों का भी वैसा ही रिएक्शन है। परम सुंदरी लोगों को एक रिफ्रेशिंग रॉम-कॉम लग रही है, जिसके लिए सभी एक्साइटेड हैं।

Image Source: Kiara Advani
अगर बात कियारा आडवाणी की करें तो वो कुछ दिनों पहले ही मां बनी हैं और इन दिनों मम्मी की ड्यूटी निभाने में व्यस्त हैं। इसके साथ-साथ वो अपनी नई फिल्म वॉर 2 की रिलीज के लिए भी कमर कस रही हैं, जो 14 अगस्त के दिन रिलीज होगी। फिल्म वॉर 2 में कियारा आडवाणी के साथ-साथ जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन जैसे कलाकार हैं। वॉर 2 की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिसमें इस मूवी के लिए शानदार रिस्पांस मिल रहा है। माना जा रहा है कि 14 अगस्त के दिन फिल्म वॉर 2 कई सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करेगी और यशराज स्पाई यूनिवर्स को एक पायदान और ऊपर ले जाएगी।
