बॉलीवुड

'करीना जैसी बेटी चाहती हैं...' ट्रोलर्स के इस कमेन्ट ने दिलाया कियारा आडवाणी को गुस्सा, लगाई इंटरनेट पर क्लास

Kiara Advani Angry: हाल ही में कियारा आडवाणी का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हुआ जिसकी तुलना एक्ट्रेस की बेटी संग हुई। ऐसे में कियारा आडवाणी को ये बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और अपनी लाड़ली बेटी का बचाव करते हुए उन्होंने यूजर को खरी खोटी सुना दी। क्या है पूरा मामला जानिए इस रिपोर्ट में।

Image

Image Source: Instagram

Kiara Advani Angry: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रही। कियारा ने इसी साल 15 जुलाई को सिद्धार्थ मल्होत्रा संग अपनी पहली औलाद का स्वागत किया। एक्ट्रेस के घर बेटी ने जन्म लिया और इस समय वे माँ की ड्यूटी निभा रही हैं। जुलाई महीने से ही कियारा कैमरे से गायब हो गईं लेकिन सोशल मीडिया पर पूरी एक्टिव हैं। अभी हाल ही में शांत रहने वाली कियारा आडवाणी को गुस्सा आ गया और उन्होंने इंटरनेट पर एक यूजर की क्लास लगा दी। आखिर ऐसा क्यूं हुआ जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

इंस्टाग्राम पेज बॉली मसाला ने कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) की तस्वीर शेयर कर लिखा, 'कियारा आडवाणी चाहती हैं कि उनकी बेटी में करीना कपूर के गुण हों। उन्होंने और सिद्धार्थ ने हाल ही में एक बच्ची को जन्म दिया है।' बस यही देखकर कियारा आडवाणी गुस्से में आ गई क्यूंकी उनकी लाड़ली बेटी की तुलना लोग करीना कपूर से करने लगे हैं। इस पोस्ट से नाखुश होकर कियारा आडवाणी पोस्ट पर लिखती हैं कि यह हमारी फिल्म गुड न्यूज़ के प्रमोशन के दौरान कहा गया था । कृपया पुराने इंटरव्यू को गलत संदर्भ में रखना बंद करें। कियारा को सबक सिखाता हुआ देख फैंस काफी इंप्रेस हुए कि एक माँ अपनी बेटी के लिए दुनिया से लड़ जाती है। वहीं कियारा आडवाणी ने अभी तक अपनी बेटी का नाम तो दूर चेहरा भी रिविल नहीं किया। फैंस चाहते हैं कि जल्द ही कियारा कम से कम अपनी बेटी का नाम जरूर बताएं।

आखिरी बार कियारा आडवाणी फिल्म 'वॉर 2' में नजर आईं थी जो बड़े परदे पर फ्लॉप साबित हुई। कियारा आडवाणी को दोबारा परदे पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। साल 2023 में कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक दूजे के साथ सात फेरे लिए थे। फिल्म शेरशाह में कियार और सिद्धार्थ की जोड़ी ने सभी का दिल जीत लिया था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article