Deepika-Farah Unfollow Each Other: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और फेमस डायरेक्टर फराह खान ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इस न्यूज के बाहर आते ही दीपिका पादुकोण और फराह खान के फैन्स बेहद हैरान रह गए हैं। दरअसल ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि फराह खान ने दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट वाली डिमांड पर तंज कसा था। बीते कई सालों से दीपिका पादुकोण और फराह खान के बीच एक शानदार बॉन्डिंग थी। फराह खान (Farah Khan) ने ही दीपिका पादुकोण को फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में लॉन्च किया था।
दीपिका पादुकोण और फराह खान के बीच कई सालों से अच्छी दोस्ती रही है। हालांकि इंस्टाग्राम पर फराह खान की एक्टिविटी के बाद दोनों के बीच फॉलआउट की ओर इशारा कर रही हैं। बता दें अभी तक फराह खान और दीपिका पादुकोण ने एक-दूसरे को अनफॉलो करने को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसा भी सुनने में आ रहा है कि फराह खान ने न केवल दीपिका पादुकोण को बल्कि उनके पति और बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को भी अनफॉलो कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि रणवीर सिंह ने अभी भी फराह खान को फॉलो किया हुआ है।
फराह खान इन दिनों यूट्यूब पर काफी एक्टिव रहती हैं। कई व्लोग्स में फराह खान को दीपिका पादुकोण की 8 घंटे वाली शिफ्ट की डिमांड पर तंज कसते हुए देखा गया। राधिका मदान के घर पर फराह खान पहुंची थीं। इस दौरान फराह ने पूछा कि क्या तुम भी 8 घंटे काम करने वाली इंसान हो। फराह ने पूछा, 'मुझे लगता है कि आपकी 8 घंटे की शिफ्ट नहीं थी?' इस पर राधिका ने जवाब दिया, '56 घंटे बिना रुके या 48 घंटे बिना रुके काम किया है।' फराह ने आगे कहा कि वह भी 8 घंटे की शिफ्ट के कॉन्सेप्ट को खुलकर सपोर्ट करती हैं।
एक बार फराह खान के कुक दिलीप ने जब पूछा कि दीपिका पादुकोण कब हमारे व्लोग पर आएंगी। फराह खान ने रिप्लाई देते हुए कहा, 'जिस दिन तू गांव जाएगा, उस दिन आएगी।' इसके बाद फराह खान कहती हैं, 'दीपिका अब सिर्फ 8 घंटे शूटि करती है, उसके पास शो पे आने का टाइम नहीं है।' ऐसा लग रहा है कि दीपिका पादुकोण को 8 घंटे की शिफ्ट के बारे में बार-बार फराह खान का बोलना एक्ट्रेस को पसंद नहीं आया है।
