Sheezan Khan In Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) की शूटिंग शुरू हो गई है, टीवी पर भी शो अब जल्द ही टेलीकास्ट किया जा सकता है। इन दिनों खतरों के खिलाड़ी काफी सुर्खियों में बना हुआ है। रोहित शेट्टी के इशारों पर नाचने के लिए 14 सेलेब्स केप टाउन पहुंच गए हैं। रोहित शेट्टी के शो में 'कुंडली भाग्य' एक्ट्रेस अंजुम फकीह भी नजर आने वाली हैं, उनकी कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में अंजुम फकीह के साथ शीजान खान भी नजर आ रहे हैं। फोटोज को देखकर लग रहा है कि शीजान खान और अंजुम फकीह के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलने वाली हैं। तुनिषा शर्मा सुसाइड केस के बाद शीजान खान पहली बार टीवी पर नजर आने वाले हैं।
शीजान खान और अंजुम फकीह की फोटोज हुईं वायरल
सोशल मीडिया पर खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग से शीजान खान और अंजुम फकीह ने फोटोज शेयर की हैं। यूजर्स दोनों की फोटोज पर रिएक्ट कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि फोटोज से ऐसा लग रहा है कि खतरों के खिलाड़ी के 13वें सीजन में शीजान खान और अंजुम फकीह एक साथ गेम खेलते नजर आने वाले हैं। दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। शीजान खान की इन फोटोज में वह काफी खुश नजर आ रहे हैं। जिस पर फैंस का मानना है कि आखिर में एक्टर को भी अपनी लाइफ खुशी से जीने का अधिकार है। हालांकि इन फोटोज के नीचे कई निगेटिव कमेंट भी लगातार सामने आ रहे हैं।
फैंस को याद आईं तुनिषा शर्मा
इन फोटोज को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस शीजान खान की एक्स गर्लफ्रेंट और टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा को याद कर रहे हैं, जिन्होंने कुछ समय पहले आत्महत्या कर सभी को हैरान कर दिया था। तुनिषा शर्मा की आत्महत्या का जिम्मेदार उनके परिवार ने शीजान खान को बताया था, हालांकि लम्बे ट्रायल के बाद कोर्ट ने उन्हे बरी कर दिया है।
