Katrina Kaif Will Do Film With Vicky Kaushal: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी को लगभग 2 साल हो गए हैं। दोनों स्टार्स के फैन्स इस जोड़ी को बड़े परदे पर एक साथ फिल्म करते हुए देखने के लिए बेताब हैं। हालांकि दोनों एक विज्ञापन में काम कर चुके हैं लेकिन अभी तक दोनों को साथ में फिल्म में नहीं देखा गया है। हाल ही में कटरीना कैफ ने बताया कि वो विक्की कौशल के साथ फिल्म करने के लिए राजी हैं लेकिन उनकी एक कंडीशन भी हैं। आइए जानें विक्की कौशल संग काम करने के लिए कटरीना कैफ ने क्या कंडीशन रखी है।
कटरीना कैफ 'टाइगर 3' के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कटरीना से विक्की कौशल के साथ काम करने के बारे में पूछा गया। कटरीना ने बताया कि विक्की के साथ एक्शन फिल्म में काम करना मजेदार होगा। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार कटरीना कैफ ने कहा, 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में उनका किरदार विहान शेरगिल के अगेंस्ट टाइगर फ्रेंचाइजी की जोया का रोल मजेदार होने वाला है। अब देखना यह है कि चीजें कैसे काम करती हैं।' कैटरीना ने हमेशा कहा है कि जब भी वे साथ काम करेंगे तो यह काफी मजेदार होगा।
वर्कफ्रंट की बात करें तो कटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' 12 नवंबर के दिन रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान और इमरान हाशमी भी लीड रोल में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बताया जा रहा है कि दुनिया भर में 'टाइगर 3' ने 348 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिए है
