बॉलीवुड

सासु मां के साथ महाकुंभ पहुंची कैटरीना कैफ, संगम के दर्शन कर खुद को बताया भाग्यशाली

Katrina Kaif Visit Mahakumbh with Mother in Law: अभी-अभी प्रयागराज से खबर सामने आई है कि अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपनी सास के साथ महाकुंभ में पहुंची हैं। आज वह प्रयागराज की पवित्र धरती का दर्शन करने वाली हैं। उन्होंने खुद को भाग्यशाली बताया है और यहाँ पूरा दिन बिताने के लिए वह बेहद खुश हैं।

Image

Katrina Kaif Visit Mahakumbh with Mother in Law

Katrina Kaif Visit Mahakumbh with Mother in Law: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ( Katrina Kaif) हाल ही में प्रयागराज पहुंची। महाकुंभ में शामिल होने अभिनेत्री अपनी सास वीना के साथ नजर आई। इस मौके पर कैटरीना कैफ ने साधु-संतों से बात की और उनका आशीर्वाद लिया। एक्ट्रेस ने प्रयागराज में परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात के बाद उन्होंने स्वामी का आभार जताया किया।

उन्होंने एएनआई से बातचीत में कहा, मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मैं इस बार यहां आ सकी। मैं वास्तव में बहुत खुश और आभारी हूं। मैंने स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। मैं यहां अपना अनुभव अभी शुरू कर रही हूं। मुझे यहां की ऊर्जा, हर चीज की सुंदरता और महत्व पसंद है। मैं यहां पूरा दिन बिताने के लिए उत्सुक हूं।

कैटरीना कैफ( Katrina Kaif) ने बातचीत में बताया कि वह अभी प्रयागराज लैंड हुई हैं और महाकुंभ में घूमने वाली हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति का सम्मान करते हुए कहा कि वह खुद को खुशनसीब मानती हैं। इस मौके पर अभिनेत्री बेहद साधारण लुक में नजर आई, उन्होंने हल्के गुबाली रंग का सूट पहना हुआ था और आँखों पर चश्मा लगाया हुआ है। कैटरीना बिना मेकअप के यहां पहुंची है और उनके चहरे से उनकी सादगी साफ नजर आ रही है। बता दें कि आज सुबह-सुबह अभिनेता अक्षय कुमार भी संगम में स्नान करने पहुंचे थे, उनके जाने के बाद कैटरीना कैफ वहां आई है। एक्ट्रेस अपनी सास के साथ यहाँ पहुंची हैं जिसे देखकर कहा जा सकता है कि वह अपने परिवार का कितना ख्याल रखती हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article