बॉलीवुड

Leke Prabhu Ka Naam में सात खूबसूरत अवतार से बिजली गिराएंगी Katrina Kaif, दो पर तो सलमान भी हार बैठे दिल

Katrina Kaif 7 Gorgeous Look In Leke Prabhu Ka Naam: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ, सलमान खान संग 'टाइगर 3' के जरिए पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। फिल्म का पहला गाना 'लेके प्रभु का नाम' 2 दिन में रिलीज होने वाला है। इस गाने में लोगों को कैटरीना कैफ के साथ लुक देखने को मिलेंगे।

Image

कैटरीना कैफ 'लेके प्रभु का नाम' में दिखाएंगी सात खूबसूरत अवतार

Katrina Kaif 7 Gorgeous Look In Leke Prabhu Ka Naam: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपनी खूबसूरती के लिए हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस जल्द ही 'टाइगर 3' (Tiger 3) में नजर आने वाली हैं जो कि दिवाली के खास दिन बड़े पर्दे पर धमाका करेगी। कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और सलमान खान की 'टाइगर 3' का पहला गाना 'लेके प्रभु का नाम' भी रिलीज के लिए तैयार है। खास बात तो यह है कि इस गाने में दर्शकों को कैटरीना कैफ के सात खूबसूरत अवतार देखने को मिलेंगे।

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और सलमान खान का 'ले के प्रभु का नाम' गाने को जहां अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज में गाया है तो वहीं वैभवी मर्चेंट ने इसे कोरियोग्राफ किया है। गाने में कैटरीना कैफ के सात अलग-अलग खूबसूरत लुक्स दिखाई देंगे, जिसे अनायता श्रॉफ अदजानिया द्वारा स्टाइल किया गया है। बता दें कि कैटरीना कैफ के कुछ लुक पर तो खुद सलमान खान (Salman Khan) भी फिदा नजर आए। उन्होंने कैटरीना कैफ की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा कीं और उनके लुक की तारीफ भी की।

सलमान खान (Salman Khan) ने 'ले के प्रभू का नाम' गाने से जुड़े कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के लुक साझा करते हुए लिखा, "कैट आपने आग लगा दी। आपके साथ डांस करके मैं बहुत खुश महसूस कर रहा हूं। टाइगर और जोया को पार्टी ट्रैक 'लेके प्रभु का नाम' में देखें जो कि 23 अक्टूबर को दस्तक देने के लिए तैयार है।" बता दें कि गाने के लिए खुद कैटरीना कैफ भी बेहद एक्साइटेड हैं। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा था, "लेके प्रभु का नाम एक आकर्षक गाना है। इसे कप्पाडोसिया और तुर्की जैसी शानदार जगहों पर शूट किया गया है। इस गाने के लिए मैं अपनी फेवरेट वैभवी मर्चेंट के साथ काम करूंगी।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article