Kajol Fall From Stage In Durga Pooja: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने अपनी फिल्मों से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। उनका बबली अंदाज फैंस को भी खूब पसंद है। हाल ही में एक्ट्रेस अपने बेटे युग और परिवार के साथ दुर्गा पूजा (Durga Pooja) में शामिल होने गई थीं, लेकिन पंडाल में एक्ट्रेस के साथ दुर्घटना हो गई। काजोल का इससे जुड़ा वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर फैंस ने उन्हें खुद का ख्याल रखने की सलाह दी।
दरअसल, दुर्गा पूजा (Durga Pooja) के पंडाल में काजोल (Kajol) स्टेज से गिर गईं। काजोल का इससे जुड़ा वीडियो इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा किया है, जिसमें वह पिंक साड़ी में नजर आईं। वीडियो में नजर आया कि एक्ट्रेस का पूरा ध्यान मोबाइल में था और इसी चक्कर में वह देख आगे नहीं देख पाईं और बैलेंस बिगड़ने के कारण नीचे गिर गईं। काजोल संग हुई दुर्घटना देख आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह गए। बता दें कि इस दौरान उनका बेटा युग उनके साथ था, जो अपनी मम्मी का पूरा ध्यान रखता नजर आया।
काजोल (Kajol) के इस वीडियो में युग का केयरिंग अंदाज भी फैंस को बहुत प्यारा लगा। वहीं एक यूजर ने काजोल को ध्यान रखने की सलाह देते हुए लिखा, "जरा संभालकर मैडम।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "पंडाल की अरेंजमेंट के चक्कर में मैम खुद का ध्यान ही नहीं रख पाईं।" काजोल का वीडियो देखकर कहा जा सकता है कि उनके पैर में चोट लगी है। इसके बाद भी एक्ट्रेस किसी किनारे नहीं बैठीं और पूजा की तैयारी में लगी रहीं।
