बॉलीवुड

कैटरीना कैफ ने बॉस्को मार्टिस को पांच घंटे करवाया था इंतजार, सिद्धार्थ मल्होत्रा से जुड़ा है मामला

बॉलीवुड के सबसे ज्यादा वायरल गानों के कोरियोग्राफर बोस्को मार्टिस ने काला चश्मा को कोरियोग्राफ किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बोस्को मार्टिस ने काला चश्मा गाने के बारे में विस्तार से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि गाने को कोरियोग्राफ करते समय उन्हें कैटरीना के लिए 5 घंटों तक इंतजार करना पड़ा था।

Image

Katrina Kaif

सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपने आने वाले बच्चे को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस आने वाले मेहमान का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। वही आज हम आपको सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म से जुड़ा एक किस्सा बताने वाले हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ की फिल्म बार बार देखो में साथ नजर आए थे। फिल्म के साथ-साथ फैंस ने इस फिल्म के गाने काला चश्मा को भी काफी ज्यादा पसंद किया था। इस गाने को बोस्को मार्टिस ने कोरियोग्राफ किया था।

हाल ही में एक इंटरव्यू में कोरियोग्राफर ने कैटरीना और उनके साथ ट्रैक पर काम करने को याद किया। काला चश्मा को कोरियोग्राफ करने के अपने अनुभव को शेयर करते हुए बॉस्को ने बताया कि कैसे उन्हें सेट पर पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ा था। बोस्को ने काला चश्मा की शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताया। कोरियोग्राफर ने बताया, "कैटरीना ने लहंगा पहना हुआ था और हमने जो मूव्स डिजाइन किए थे, उनमें फुटवर्क की जरूरत थी। मुझे याद है कि हमने 5 घंटे गंवा दिए क्योंकि पहले दिन हमने कैटरीना को लहंगा पहनाया था। दूसरे दिन, हमें 5 घंटे इंतजार करना पड़ा ताकि वह मनीष मल्होत्रा के साथ मिलकर तैयार की गई डिजाइनर साड़ी में आ सके।"

इन गानों को बॉस्को ने किया कोरियोग्राफ

बॉस्को ने सबसे ज़्यादा वायरल होने वाले बॉलीवुड गानों को कोरियोग्राफ किया है। शाहरुख खान की फिल्म झूमे जो पठान के लिए उनकी कोरियोग्राफी ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था, जिसके कई डांस रील सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। इसके अलावा, उन्होंने देवरा: पार्ट 1 में चुट्टामल्ले , बैड न्यूज में तौबा तौबा जैसे गानों पर काम किया है। उनकी हालिया कोरियोग्राफी विक्की कौशल की फिल्म तौबा तौबा के लिए थी ।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article