बॉलीवुड

Vicky Kaushal के बर्थडे पर कटरीना कैफ ने फैंस को दिया गिफ्ट, दिखाई बेटे Vihaan की पहली झलक

  • Authored by: अभय
  • Updated May 17, 2026, 08:01 AM IST

Katrina Kaif on Vicky Kaushal Birthday: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के बर्थडे के मौके पर कटरीना कैफ ने एक खास पोस्ट शेयर किया। कटरीना कैफ ने दुनिया को अपने बेटे की पहली झलक भी दिखाई।

Image

कटरीना कैफ ने विक्की कौशल के बर्थडे पर शेयर किया पोस्ट (Image Source: Katrina Kaif Instagram)

Katrina Kaif on Vicky Kaushal Birthday: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। विक्की कौशल ने अभी हाल ही में यानी 16 मई को अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर विक्की कौशल को फैंस लेकर परिवार के लोगों ने विश किया। इन सब के बीच अब विक्की कौशल की पत्नी कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने भी एक्टर को विश किया। इसके साथ कटरीना कैफ ने फैंस को ऐसा गिफ्ट दिया, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। तो चलिए जानते हैं कटरीना कैफ ने विक्की कौशल को बर्थडे विश करते हुए क्या लिखा है। (ये भी पढ़ें: Katrina Kaif को "मदर्स डे" के मौके पर मिला सप्राइज़, बेटे विहान के नन्हे हाथों की दिखाई झलक)

कटरीना कैफ ने किया विश

एक्टर विक्की कौशल एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह विक्की कौशल की पत्नी कटरीना कैफ का उनका बर्थडे पर किया गया पोस्ट है। कटरीना कैफ ने विक्की कौशल के बर्थडे के मौके पर अपने सोशल मीडिया हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कटरीना कैफ और विक्की कौशल काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन सबका ध्यान विक्की कौशल और कटरीना कैफ के बेटे विहान कौशल (Vihaan Kaushal) की तस्वीर ने अपनी तरफ खींच लिया। ये विहान कौशल की पहली तस्वीर है, जो कपल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की है। इस तस्वीर में विक्की कौशल और कटरीना कैफ अपने बच्चे के फेस को छुपाए हुए नजर आ रहे हैं। विहान कौशल की ये पहली झलक आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। (ये भी पढ़ें: मां बनने के बाद पहली बार स्पॉट हुईं Katrina Kaif, विक्की कौशल भी आए नजर)

Vicky Kaushal Birthday

कटरीना कैफ ने विक्की कौशल के बर्थडे पर शेयर किया पोस्ट (Image Source: Katrina Kaif Instagram)

कटरीना ने कैप्शन में लिखी ये बात

कटरीना कैफ ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। कटरीना कैफ ने लिखा कि 'हैप्पी बर्थडे उसी जगह पर, दो साल बाद और कितना कुछ बदल गया है। आज हम तुम्हारा जन्मदिन एक छोटी सी खुशी के साथ मना रहे हैं। पिछले कुछ सालों में तुम मेरे लिए ताकत, प्यार और सुकून बनकर खड़े रहे हो। और तुम्हारे पास सच में गजब का पेशेंस है। मैं तुमसे सिर्फ इसलिए प्यार नहीं करती कि तुम इतने अच्छे इंसान हो, बल्कि इसलिए भी क्योंकि तुम मेरे हर अजीब और कभी खत्म न होने वाले सवाल को भी आराम से सुन लेते हो… जबकि कई बार तुम्हें खुद भी उसका जवाब नहीं पता होता। अब तो तुम माइथोलॉजी, AI, वॉटरप्रूफिंग, मेकअप, हेल्थ, बिजनेस और हर तरह के “अगर ऐसा हो जाए तो?” वाले सवालों के एक्सपर्ट बन चुके हो। तुम्हारे बर्थडे पर मेरी बस यही दुआ है कि सुबह उठने के बाद और मेरे सवाल शुरू होने से पहले तुम्हें आराम से एक-दो ब्लैक कॉफी पीने का टाइम मिल जाए।' कटरीना कैफ की ये पोस्ट खूब वायरल हो रही है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article