Suhana Khan Birthday: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की लाडली बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) का आज जन्मदिन है। सुहाना 24 साल की हो गई है। शाहरुख की लाडली को फैंस से लेकर दोस्त तक उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। सुहाना को बर्थडे पर उनकी बेस्टफ्रेंड शनाया कपूर और अनन्या पांडे ने खास अंदाज में विश किया। सुहाना को उनकी खास दोस्त नव्या नवेली नंदा ने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। नव्या ने सुहाना की प्यारी सी फोटो शेयर करते हुए दिल वाला इमोजी बनाया है।
सुहाना पर शनाया और अनन्या ने लुटाया प्यार
शनाया कपूर ने सुहाना संग स्टेडियम की फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए सुहाना ने लिखा, हैप्पी बर्थडे सिस्टर। शनाया के अलावा अनन्या ने भी सुहाना को प्यार भरे अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। अनन्या ने सुहाना संग मैच एन्जॉय करते हुए फोटो शेयर की। अनन्या ने लिखा, हैप्पी बर्थडे सबसे प्यारी लड़की। इस पूरी दुनिया में कोई नहीं है तुम्हारे जैसा। मैं तुसमे प्यार करती हूं सूजी। सुहाना सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सुहाना ने द आर्चीज से एक्टिंग डेब्यू किया था। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। सुहाना के साथ इस सीरीज में जाह्नवी की छोटी बहन खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अग्स्त्य नंदा भी नजर आए थे। तीनों ने साथ में एक्टिंग डेब्यू किया है। सुहाना जल्द किंग से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। किंग का निर्देशन सुजोय घोष कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान भी नजर आएंगे। बाप-बेटी की जोड़ी को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
