बॉलीवुड

कार्तिक आर्यन आशिकी 3 की को-स्टार संग लेंगे सात फेरे!! एक्टर की मां ने दिया बड़ा हिंट

कार्तिक आर्यन अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने हुए रहते हैं। 'भूल भुलैया 2' एक्टर इन दिनों साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी मां अपने बेटे की लव लाइफ को लेकर बड़ा हिंट दे रही हैं।

Image

Kartik Aaryan

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपने डेटिंग की अफवाहों को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में बने रहे हैं। हाल ही में एक्टर IIFA अवॉर्ड्स 2025 में शामिल हुए थे। अब ऐसी रिपोर्ट है कि एक्टर अपनी आशिकी 3 की को-स्टार श्रीलीला को डेट कर रहे हैं। हाल ही में उनकी मां माला तिवारी ने भी बातों-बातों में बड़ा हिंट दिया है। आइए जानते हैं कि एक्टर की मां ने ऐसा क्या कहा है।

हाल ही में कार्तिक की मां माला तिवारी अपने बेटे के साथ IIFA अवॉर्ड्स 2025 में शामिल हुईं थी। इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और वीडियो में एक्टर की मां एक्टर के अफेयर को लेकर बड़ा हिंट दे रही हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक्टर की मां से उनकी होने वाली बहू के बारे में पूछा जा रहा है।

इस पर जवाब देते हुए कार्तिक की मां ने खुलासा किया कि उनके बेटे की पत्नी एक अच्छी डॉक्टर होनी चाहिए। उन्होंने कहा, "परिवार की मांग एक बहुत अच्छी डॉक्टर की है।" अब इस वीडियो को देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्टर की मां साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला के बारे में बात कर रही हैं। बता दें कि साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला डॉक्टर बनने के लिए पढ़ाई भी कर रही हैं।

फिल्म में साथ आएंगे नजर

हाल ही में कार्तिक आर्यन के घर हुई एक फैमली पार्टी में श्रीलीला नजर आईं थी, जिसके बाद ये अफवाह और ज्यादा तेज हो गई थी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कार्तिक और श्रीलीला को घर की पार्टी में खूब मस्ती करते हुए देखा गया था। कार्तिक आर्यन और श्रीलीला जल्द ही अनुराग बसु द्वारा निर्देशित एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म का नाम आशिकी 3 है, जिसका एक छोटा सा वीडियो कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article