Kartik Aaryan Visits Siddhivinayak Temple On 35th Birthday: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में दी हैं, जिसने सिनेमा की दुनिया में धमाल मचाकर रख दिया। वहीं आज कार्तिक आर्यन का 35वां जन्मदिन है और इस खास मौके पर बॉलीवुड स्टार्स से लेकर फैंस तक एक्टर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) बप्पा आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे, जिससे जुड़े उनके वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इतना ही नहीं, मंदिर में भी कार्तिक आर्यन की एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ नजर आई।
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) जन्मदिन के खास मौके पर व्हाइट आउटफिट में नजर आए। वह जैसे ही सिद्धिविनायक मंदिर में जाने लगे, वहां मौजूद फैंस और पैपराजियों ने एक्टर को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। वहीं कार्तिक ने भी हाथ जोड़कर सबका शुक्रिया अदा किया। वहीं दर्शन के बाद लौटते वक्त भी कार्तिक आर्यन फैंस के साथ फोटोज क्लिक कराते दिखाई दिये। इतना ही नहीं, इस खास मौके पर एक्टर को फैंस से तोहफे भी मिले। बता दें कि कार्तिक आर्यन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 'प्यार का पंचनामा' से की थी, जिससे उन्हें अपार लोकप्रियता हासिल हुई।
कार्तिक आर्यन इन फिल्मों में जल्द ही आएंगे नजर
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के फिल्मी करियर की बात करें तो एक्टर की झोली में इस वक्त कई फिल्में हैं। वह जल्द ही 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' और 'नागजिला' में दिखाई देंगे। जहां पहली फिल्म में वह अनन्या पांडे संग मुख्य भूमिका अदा करेंगे तो वहीं दूसरी फिल्म में प्रतिभा रांता नजर आएंगे। इनकी ये दोनों ही फिल्में साल 2026 में बड़े पर्दे पर दस्तक देंगी। बता दें कि कार्तिक आर्यन आखिरी बार 'भूल भुलैया 3' में दिखाई दिये थे, जिसने बड़े पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।
