Pratibha Ranta Naagzilla: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म नागजिला: नाग लोक का पहला कांड (Naagzilla: Naag Lok Ka Pehla Kaand) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म नागजिला को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं, जो फैंस को इस मूवी के लिए बेताब करते नजर आ रहे हैं। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि कार्तिक आर्यन की इस फिल्म में 'लापता लेडीज' (Laapataa Ladies) फेम एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा (Pratibha Ranta) की एंट्री होने वाली है। अब इस खबर को लेकर नया अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस का दिल तोड़ दिया है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।
प्रतिभा रांटा नहीं आएंगी नजर
एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। अभी हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई थी कि प्रतिभा रांटा एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म नागजिला में फीमेल लीड रोल में नजर आने वाली है। अब इसको लेकर एक नई खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस स्पेकुलेशन में कोई सच्चाई नहीं है। प्रतिभा रंता को नागजिला के लिए अप्रोच ही नहीं किया गया। अभी वो ढेर सारी स्क्रिप्ट्स पढ़ रही हैं और अपने नेक्स्ट बड़े प्रोजेक्ट पर बिजी हैं। इस खबर के बाद साफ हो गया है कि प्रतिभा रांटा इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) को रिप्लेस नहीं करेंगी। इस खबर ने कार्तिक आर्यन की फिल्म में प्रतिभा रांटा की एंट्री का इंतजार कर रहे फैंस का दिल तोड़ दिया है। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक मेकर्स ने फिल्म नागजिला में फीमेल एक्ट्रेस की एंट्री पर कोई बयान नहीं दिया है।
कब रिलीज होगी नागजिला?
मृगदीप सिंह लांबा (Mrighdeep Singh Lamba) के डायरेक्शन में बन रही फिल्म नागजिला में कार्तिक आर्यन एकदम अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म साल 2026 की 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है। कार्तिक आर्यन की फिल्म नागजिला में प्रतिभा रांटा की एंट्री नहीं होने पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
