बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्टर ने अपने काम से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। एक्टर ने बैक टू बैक हिट फिल्में दी है। अपने काम के अलावा एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहता है। एक्टर का नाम सारा अली खान और जाह्नवी कपूर के साथ जुड़ा था। इस बारे में एक्टर बात करने से हमेशा बचते नजर आए हैं। लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्टर ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंडका जिक्र किया। लेकिन उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। नेहा धूपिया के पोडकॉस्ट में कार्तिक ने अपने डेटिंग लाइफ के बारे में बात की।
कार्तिक का नाम सारा अली खान के साथ लव आजकल 2 में जुड़ा था। इसके बाद कार्तिक और जाह्नवी के डेटिंग की खबरें सामने आई थी। कार्तिक और जाह्नवी ने दोस्ताना 2 के समय एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। लेकिन दोस्ताना 2 बीच में ही बंद हो गई। इसी के साथ दोनों की राहे भी अलग हो गई। कार्तिक नेहा धूपिया के पोडकॉस्ट नो फिल्टर नेहा के 6 सीजन में नजर आए थे।
क्या बेस्टफ्रेंड को डेट करने पर गिलटी है कार्तिक
नेहा ने कार्तिक से पूछा कि क्या आपने दो सहेलियों को डेट किया है। उन्होंने कहा कि मैंने दो फ्रेंड्स को डेट नहीं किया। लेकिन बाद में वो अच्छी दोस्त बन गईं। एक्टर ने आगे कहा, वो शर्मिंदा हैं कि उन्होंने दो दोस्तों को डेट किया। कार्तिक से पूछा गया कि उनकी एक्स अगर पार्टी मिले तो वो उनसे क्या पूछेंगे। एक्टर ने मजाक में कहा, तुम्हारा करंट कैसे है? कॉफी विद करण के शो में करण ने सारा से पूछा था कि आपका एक्स इनक एक्स क्यों है। इस पर सारा ने कहा था, क्योंकि वो सबका एक्स है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक के पास कई फिल्में पाइपलाइन में है। इसमें चंदू चैंपियन, भूल भूलैया 3 और आशिकी 3 का नाम शामिल है।
