बॉलीवुड

शादी के बाद पहली बार नजर आईं Taapsee Pannu, हाथों में चूड़ा और लाल साड़ी में लगीं बला की खूबसूरत

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 12, 2024, 11:17 AM IST

तापसी पन्नू ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड Mathias Boe से एक महीने पहले गुपचुप तरीके से शादी की थी। एक्ट्रेस की शादी में उनके दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे। एक्ट्रेस की शादी का वीडियो वायरल हुआ था। एक्ट्रेस प्रोड्यूसर आनंद पंडित की बेटी की शादी में शामिल हुई थी। शादी के बाद पहली बार एक्ट्रेस मीडिया के सामने नजर आईं।

Image

Tapasee Pannu (credit Pic: Instagram)

Taapsee Pannu Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड Mathias Boe से शादी कर ली है। एक्ट्रेस की वेडिंग में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि वो अपने मैरिज को प्राइवेट रखना चाहती थीं। एक्ट्रेस हाल ही में प्रोड्यूसर आनंद पंडित की बेटी के वेडिंग फंक्शन में शामिल हुई थी। वेडिंग में शाहरुख खान, सलमान खान से लेकर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे।

पिछले महीने तापसी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और बैडमिंटन खिलाड़ी Mathias Boe से गुपचुप तरीके से शादी की थी। शादी के बाद पहली बा तापसी मीडिया के सामने आईं। एक्ट्रेस ने लाल साड़ी पहनी थी और लाल चूड़ा पहना था। एक्ट्रेस ने अपने लुक को मिनमल के साथ कंप्लीट किया था। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के वायरल वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। पैपराजी ने तापसी को शादी की ढेर सारी बधाई दी। एक्ट्रेस ने कहा, फिलहाल तो अभी किसी और की शादी में आई हूं।

शादी के बाद पहली बार नजर आईं तापसी पन्नू

इसके अलावा इस वेडिंग रिस्पेशन में साथ में मलाइका शेरावत और इमरान हाशमी भी नजर आए। मलाइका और इमरान ने साथ में पैपराजी को पोज दिया। दोनों ने 20 साल पहले साथ में अनुराग बसु की ब्लॉकबस्टर फिल्म मर्डर में काम किया था। आनंद पंडित के वेडिंग की फोटो जमकर वायरल हो रही हैं। इस वेडिंग में शाहरुख, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, अमीषा पटेल, राजकुमार राव, पत्रलेखा, राकेश रोशन, मनोज बाजपेयी, प्रतीक गांधी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, अदा शर्मा, अविका गौर, तनीषा मुखर्जी और नील नितिन मुकेश समेत कई सितारे नजर आए। ब्लैक कलर के आउटफिट में शाहरुख खान बेहद हैंडसम लग रहे थे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article