बॉलीवुड

बहन कृतिका तिवारी की हल्दी सेरेमनी में कार्तिक आर्यन ने फ्लॉन्ट किया खास टैटू, परिवार संग जमकर किया डांस

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 4, 2025, 07:49 AM IST

Kartik Aaryan Sister Haldi Ceremony Post: एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने अभी हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी बहन कृतिका तिवारी (Kritika Tiwari) की हल्दी सेरेमनी की वो तस्वीरें और वीडियोज शेयर की है। कार्तिक आर्यन की ये नई फोटोज और वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं।

Image

Image Source: Kartik Aaryan Instagram

Kartik Aaryan Sister Haldi Ceremony Post: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म नागजिला (Nagzilla) और तू मेरी मैं तेरी तू मेरी (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कार्तिक आर्यन की इन अपमकिंग फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपेडट सामने आते रहते हैं। इन सब के बीच कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से नया पोस्ट शेयर किया, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही धमाल मचा दिया। कार्तिक आर्यन की नई सोशल मीडिया पोस्ट खूब वायरल हो रही है। तो चलिए जानते हैं कार्तिक आर्यन की पोस्ट में क्या खास बात है।

बहन की हल्दी में पहुंचे कार्तिक आर्यन

एक्टर कार्तिक आर्यन एक बार फिर से चर्चा में आ गए है। इसकी वजह कार्तिक आर्यन की कोई फिल्म नहीं बल्कि एक नई पोस्ट है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। कार्तिक आर्यन की बहन कृतिका तिवारी (Kritika Tiwari) की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं और कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर हल्दी सेरेमनी की वो तस्वीरें और वीडियोज ड्रॉप की है। इन तस्वीरों और वीडियो में कार्तिक आर्यन अपने परिवार संग मस्ती करते नजर आ रहे हैं। लेकिन सबका ध्यान कार्तिक आर्यन के टैटू ने खींच लिया। इन वायरल हो रही फोटोज में कार्तिक ने अपना नया टैटू फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन के हाथ में बने इस टैटू में #Tikki लिखा हुआ है। इसके साथ एक दिल वाला इमोजी भी है। कार्तिक आर्यन की ये नई फोटोज और वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।

यहां देखें कार्तिक आर्यन की नई पोस्ट

कब रिलीज होगी कार्तिक आर्यन की फिल्म

कार्तिक आर्यन इस पोस्ट के अलावा फिल्म तू मेरी मैं तेरी तू मेरी को लेकर भी चर्चा में है। फिल्म तू मेरी मैं तेरी तू मेरी इसी महीने यानी 25 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म तू मेरी मैं तेरी तू मेरी में कार्तिक आर्यन के साथ अनन्या पांडे (Ananya Panday) भी लीड रोल में है। कार्तिक आर्यन की नई पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article