Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Trailer Release Date: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन की एक से एक फिल्में पाइपलाइन में है। इस लिस्ट में फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का नाम शामिल है। इस फिल्म का अच्छा खासा बज बना हुआ है। फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ अनन्या पांडे दिखाई देंगी। इस मूवी को देखने के लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इस बीच कार्तिक आर्यन की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होने वाला है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...
इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी 31 दिसंबर 2025 को बड़े पर्दे पर आएगी। खबर है कि मेकर्स जल्द ही फर्स्ट लुक और ट्रेलर रिलीज करने वाले हैं। ट्रेड सूत्रों ने मिड-डे को बताया कि अनन्या के जन्मदिन 30 अक्टूबर को फर्स्ट लुक आएगा। टीम चाहती थी कि पहला लुक खास हो, और अनन्या का जन्मदिन परफेक्ट मौका लगा।' फर्स्ट लुक कल आने की उम्मीद है, जबकि ट्रेलर कार्तिक के जन्मदिन 22 नवंबर 2025 को रिलीज होगा। मार्केटिंग से मेकर्स दोनों लीड्स को सेलिब्रेट करना चाहते हैं पहले अनन्या को पोस्टर से, फिर कार्तिक को ट्रेलर से। हाल ही में कार्तिक ने अपनी फिल्म के बारे में हिंदुस्तान टाइम्स से बात की है। उन्होंने कहा, फिल्म बहुत अच्छी बनी है दिल, मस्ती और त्योहार वाली एनर्जी का परफेक्ट मिक्स। शूटिंग में खूब मजा आया, वो वाइब स्क्रीन पर दिखेगा। अनन्या के साथ दोबारा काम करना पुरानी जगह से शुरू करने जैसा था। वो सेट पर पूरी एक्टिव थी। वो सबको सरप्राइज करेगी। मुझे यकीन है लोग हमारी केमिस्ट्री को पसंद करेंगे।
कार्तिक आर्यन और कबीर खान ने मिलाया हाथ
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और कबीर खान की जोड़ी 'चंदू चैंपियन' जैसी जबरदस्त मूवी के लिए साथ आई थी। बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्रों के मुताबिक कार्तिक आर्यन ने कबीर खान की नई फिल्म को करने के लिए हां कर दी है। यह सच्ची कहानी पर आधारित एक स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी का बजट 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यह कार्तिक आर्यन के करियर की अब तक की सबसे महंगी मूवी साबित होगी।
