बॉलीवुड

Kartik Aaryan की हीरोईन ने गुपचुप रचाई शादी, हिमाचल की वादियों में कास्टिंग डायरेक्टर संग लिये फेरे

Love Aaj Kal 2 Actress Arushi Sharma Tied Knot With Casting Directon: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की 'लव आजकल 2' की को-स्टार आरुषि शर्मा शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्होंने कास्टिंग डायरेक्टर वैभव विषांत के साथ सात फेरे लिये हैं, जिससे जुड़ी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Image

आरुषि शर्मा ने रचाई शादी

Love Aaj Kal 2 Actress Arushi Sharma Tied Knot With Casting Directon: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर इम्तियाज अली की 'लव आजकल 2' के साथ फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली एक्ट्रेस आरुषि शर्मा ने गुपचुप शादी रचा ली है। उन्होंने कास्टिंग डायरेक्टर वैभव विषांत को अपना हमसफर चुना और परिवार व खास दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिये। आरुषि शर्मा (Arushi Sharma) और वैभव विषांत की शादी से जुड़ी फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है, जिसमें वह पिंक लहंगे में दुल्हन बनी नजर आईं।

ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आरुषि शर्मा (Arushi Sharma) ने 18 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में शादी रचाई। बताया जा रहा है कि शादी बेहद प्राइवट थी, जिसमें परिवार और खास दोस्त ही शामिल हुए। शादी के खास मौके पर आरुषि शर्मा पिंक लहंगे में नजर आईं, जिसमें उनका लुक बेहद खूबसूरत लगा। वहीं दूल्हे राजा ने भी आरुषि संग ट्विनिंग करते हुए पेस्टल कलर की शेरवानी पहनी। बता दें कि आरुषि और वैभव ने अभी तक खुद से शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा नहीं की हैं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरुषि शर्मा की शादी की रस्में 17 अप्रैल से शुरू हुईं। 17 अप्रैल को कॉकटेल पार्टी का आयोजन हुआ और 18 अप्रैल की सुबह दूल्हा दुल्हन को हल्दी लगी।

आरुषि शर्मा की शादी की फोटोज

आरुषि शर्मा की शादी की फोटोज

आरुषि शर्मा (Arushi Sharma) के करियर की बात करें तो 'लव आजकल 2' के साथ-साथ वह 'काला पानी' वेबसीरीज में भी नजर आ चुकी हैं, जिसमें उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया था। उन्होंने 'जादूगर' और 'तमाशा' मूवी में भी अहम भूमिका अदा की थी। वहीं वैभव विषांत इंडस्ट्री के चर्चित कास्टिंग डायरेक्टर रहे हैं, जिन्होंने अभी तक 50 फिल्मों के लिए कास्टिंग डायरेक्ट की है। इस लिस्ट में 'पीके' से लेकर 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' तक शामिल है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article