साउथ मूवीज

कार्तिक आर्यन की 'Chandu Champion' और कंगना रनौत की 'Emergency' से टकराएगी कमल हासन की 'Indian 2', होगा महाक्लैश

'Indian 2' Clash With 'Emergency' and 'Chandu Champion': एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक कमल हासन (Kamal Haasan) की अपकमिंग फिल्म 'इंडियन 2' (Indian 2) का क्लैश कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'चंदू चैंपियन' (Chandu Champion) और कंगना रनौत (Kangana Ranaut) स्टारर 'इमरजेंसी' (Emergency) से होगा।

Image

Kanagana Ranaut-Kamal Haasan-Kartik Aaryan

Indian 2 Clash With Emergency and Chandu Champion: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कमल हासन (Kamal Haasan) की अपकमिंग फिल्म 'इंडियन 2' (Indian 2) काफी लंबे समय से चर्चा में है। फिल्म के हिंदी वर्जन से निर्माताओं को बहुत उम्मीद है। इस फिल्म का पहला पार्ट 1996 में रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। 'इंडियन' का सीक्वल लोगों के बीच धमाकेदार ओपनिंग ले सकता है। हाल ही में निर्माताओं ने 'इंडियन 2' के दो नए पोस्टर जारी किए हैं, जिन्हें देख फैन्स की बेताबी और बढ़ गई है। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक कमल हासन स्टारर 'इंडियन 2' बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी।

बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के मुताबिक कमल हासन स्टारर के निर्माता फिल्म को 14 जून के दिन रिलीज करने का मन बना रहे हैं। बता दें 'इंडियन 2' के अवाला इस दिन कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'चंदू चैंपियन' (Chandu Champion) और कंगना रनौत (Kangana Ranaut) स्टारर 'इमरजेंसी' (Emergency) भी रिलीज होने को तैयार है। पोर्टल से जुड़े सूत्र के मुताबिक मेकर्स कमल हासन स्टारर को 13 जून के दिन भी रिलीज कर सकते हैं।

बता दें कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' को कबीर खान ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के ट्रेलर को देखने के लिए ऑडियंस बेताब हैं। वहीं दूसरी ओर कंगना रनौत ने 'इमरजेंसी' को खुद डायरेक्ट किया है। इसके अलावा 'इंडियन 2' में कमल हासन के अलावा काजल अग्रवाल और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article