बॉलीवुड

संजय कपूर की प्रेयर मीट में शामिल होने के लिए बच्चों के साथ दिल्ली रवाना हुईं करिश्मा, सैफ-करीना भी आए नजर

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 22, 2025, 02:50 PM IST

Karisma Kapoor Spotted At Airport: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) अपने पूर्व पति संजय कपूर (Sunjay Kapur) के निधन के बाद आयोजित प्रेयर मीट में शामिल होने के लिए दिल्ली के रवाना हो गई हैं। इस दौरान करिश्मा कपूर के साथ इस दौरान उनके दोनों बच्चे भी नजर आए।

Image

Karisma Kapoor Spotted At Airport

Karisma Kapoor Spotted At Airport: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। अभी हाल ही में करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर (Sunjay Kapur) का निधन हो गया है। जिसके बाद से एक्ट्रेस काफी उदास नजर आ रही हैं। संजय कपूर के निधन के बाद अब एक प्रेयर मीट रखी गई है। इस प्रेयर मीट में शामिल होने के लिए करिश्मा कपूर भी दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। इस से जुड़ा करिश्मा कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करिश्मा कपूर के साथ ये स्टार्स भी नजर आए।

प्रेयर मीट में पहुंची करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर अपनी बहन करीना कपूर (Kareena Kapoor) और जीजा सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ अभी हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। करिश्मा कपूर अपने पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर की दिल्ली में आयोजित प्रेयर मीट में शामिल होने के लिए ये तीनों एक साथ नजर आए। इस दौरान करिश्मा अपने बच्चों समायरा (Samaira) और कियान (Kiaan) को भी साथ लिए नजर आईं। इस दौरान सभी लोग सफेद ड्रेस पहने दिखाई दिए। करिश्मा कपूर ने अपने आंसू छुपाने के लिए काला चश्मा लगा रखा था। आपको बता दें कि संजय कपूर का 12 जून को लंदन में निधन हो गया था।

इस साल हुई थी शादी

करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी 2003 में हुई थी, लेकिन 2016 में तलाक हो गया। ये संजय कपूर की दूसरी शादी थी। इस शादी से करिश्मा कपूर और संजय कपूर को दो बच्चे हुए एक बेटा और एक बेटी। करिश्मा कपूर की अभी हाल ही में सामने आई वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article