बॉलीवुड

अभिषेक बच्चन से होने वाली थी करिश्मा की शादी, लोलो ने कहा-"अब समय आ गया है कि मैं बोलूं...

करिश्मा कपूर ने 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी रचा ली थी। कपल के 2 बच्चे है, लेकिन एक्ट्रेस को प्यार में सफलत नहीं मिली। शादी के कुछ साल बाद दोनों का तलाक हो गया था। पहले एक्ट्रेस की शादी अभिषेक बच्चन से होने वाली थी, दोनों की सगाई हो गई थी।

Image

abhishek karishma

करिश्मा कपूर की संजय कपूर से शादी होने से पहले एक्ट्रेस करिश्मा कपूर बच्चन परिवार की बहू बनने वाली थीं। करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई हो चुकी थी। करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई अक्टूबर 2002 में बच्चन परिवार के एक बड़े इवेंट के दौरान सार्वजनिक रूप से घोषित की गई थी, जो अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर आयोजित हुआ था, लेकिन कुछ महीनों बाद सगाई टूट गई। दोनों परिवारों ने इस पर कभी विस्तार से बात नहीं की, लेकिन कहा जाता है कि आपसी मतभेद और पारिवारिक कारणों की वजह से यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया।

करिश्मा कपूर ने 2003 में संजय कपूर से शादी कर ली थी, हालांकि उनका यह रिश्ता भी सफल नहीं रहा और बाद में दोनों का तलाक हो गया। सुभाष के झा के साथ एक पुराने इंटरव्यू में करिश्मा ने कहा कि यह एक दर्दनाक अनुभव था। उन्होंने कठिन समय में उनकी मदद करने और उनका साथ देने के लिए अपने कपूर खानदान को श्रेय दिया।

ज़िंदगी आपको अलग-अलग कार्ड देती है

करिश्मा कपूर ने कहा था, "अब समय आ गया है कि मैं बोलूं। मैं सभी की आभारी हूं। इस साल का शुरुआत मेरे लिए दर्दनाक था। मैं नहीं चाहती कि कोई भी लड़की इससे गुजरे। मुझे अपने दुख और दर्द से खुद ही निपटना पड़ा। मुझे लगता है कि समय सबसे अच्छा मरहम है। मैं बहुत कुछ झेल चुकी हूं, लेकिन जो कुछ भी हुआ है, मैं उससे समझौता कर चुकी हूं। मैं बस इतना ही कहूंगी कि जो किस्मत में लिखा है, वो होना ही है। मैं अपनी समस्याओं का सामना करने के लिए भावनात्मक रूप से तैयार नहीं थी। ज़िंदगी आपको अलग-अलग कार्ड देती है। आपको बस अपने हिसाब से चलना है।"

दुख से बाहर नहीं आ पाती

करिश्मा कपूर ने- "मैं मीडिया को इतना समझदार और सहयोगी होने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। सभी ने मुझे अकेला छोड़ दिया। मैं इस बारे में और कुछ नहीं कहना चाहती, सिवाय इसके कि अगर मेरे माता-पिता, बहन, मेरी दादीजी, मेरी दो बुआ और मेरे करीबी दोस्त ना होते तो मैं अपने दुख से बाहर नहीं आ पाती।"

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article