बॉलीवुड

करिश्मा कपूर के बच्चों को पहले ही मिल चुकी है 1900 करोड़ की संपत्ति!! प्रिया सचदेव के वकील ने किया वसीयत पर खुलासा

New Update on Sunjay Kapur Will Case: दिवंगत बिजनेसमैन और करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर की वसीयत का मामला बिगड़ता ही जा रहा है। करिश्मा कपूर के बच्चे अपने पिता की संपत्ति में हिस्सा माँग रहे हैं। यह मामला अब कोर्ट में भी उलझता ही नजर या रहा है।

Image

Image Source: Instagram

New Update on Sunjay Kapur Will Case: करिश्मा कपूर( Karishma Kapoor) के दोनों बच्चों समायारा और किआन कपूर ने अपनी सौतेली माँ प्रिया सचदेव के खिलाफ कोर्ट में केस किया था। जिसमें उन्होंने दिवंगत पिता की संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया था। इसके बाद से यह विवाद आग की तरह फैल रहा है। संजय कपूर की मौत के बाद उनकी 30 हजार करोड़ की संपत्ति पर बवाल खड़ा हो गया है। चाहे करिश्मा कपूर के बच्चे हों या संजय कपूर की माँ हर किसी ने संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव पर आरोप लगाया है। अब प्रिया सचदेव के वकील ने बड़ा बयान दिया है, बीती रात मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट में उन्होंने बयान दिया है । जिसमें बताया गया है कि समायरा और किआन को पहले ही कुछ पैसे दे दिए गए हैं।

प्रिया सचदेव के वकील ने किया बड़ा दावा

प्रिया सचदेव( Priya Sachdeva) के वकील का कहना है कि 'रानी कपूर ट्रस्ट' की तरफ से करिश्मा कपूर( Karishma Kapoor) के बच्चों किआन( Kian Kapur) और समायरा( Samaira Kapur) को पहले ही 1900 करोड़ दे दिए गए हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि इतनी संपत्ति देने के बाद अब वह क्या चाहते हैं। उन्होंने दायर की गई शिकायत का खंडन करते हुए कहा है कि बच्चों ने गलत इल्जाम लगाया कि हमें कुछ नहीं मिला। यही नहीं उनके वकील ने प्रिया की तरफ से यह भी कहा है कि हमें संजय कपूर की आत्मा के प्रति थोड़ी संवेदना रखनी चाहिए।

10 सितंबर की सुनवाई में, जस्टिस ज्योति सिंह ने प्रिया से सीधे सवाल किया कि उन्होंने वसीयत की एक कॉपी बच्चों के साथ क्यों नहीं शेयर की। अदालत ने उन्हें 12 जून, 2025 तक संजय की सभी चल और अचल संपत्तियों की घोषणा दो हफ़्तों के भीतर करने का आदेश दिया। उन्होंने ने यह भी सुझाव दिया कि वसीयत को गोपनीयता क्लब या गैर-प्रकटीकरण समझौते के तहत बच्चों के साथ साझा किया जा सकता है।अब इस मामले की फिर से सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article