बॉलीवुड

फिल्मों में इंटीमेट सीन करने से थरथरा जाती थीं करीना कपूर, चौंकाने वाली वजह आई सामने

करीना कपूर बॉलीवुड की बेस्ट एक्ट्रेस में से एक हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर ने अपने इंटीमेट सीन्स को लेकर विस्तार से बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि वो इंटीमेट सीन्स करने को लेकर कंफर्टेबल नहीं रहती हैं। आइए जानते हैं कि करीना कपूर ने क्या कहा।

Image

Kareena Kapoor

करीना कपूर बॉलीवुड की बेस्ट एक्ट्रेस में से एक हैं। फैंस एक्ट्रेस की एक्टिंग को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। बेबो 44 साल में भी काफी प्यारी लगती हैं और फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में करीना कपूर ने अपने इंटीमेट सीन को लेकर कुछ बातें फैंस को बताई है। आइए जानते हैं कि बेबो ने क्या कहा हैय़

करीना कपूर खान का 25 साल का शानदार करियर रहा है, हाल ही में बातचीत में करीना ने कहा कि वह इंटीमेट सीन लेकर कंफर्टेबल महसूस नहीं करती हैं, उन्होंने कहा कि भारतीय दर्शक अभी भी उतने खुले नहीं हैं जितना कुछ लोग उम्मीद कर सकते हैं। करीना कपूर खान ने कहा-"मुझे लगता है कि कहानी को आगे बढ़ाना महत्वपूर्ण नहीं है। मुझे नहीं लगता कि कहानी के रूप में इसे दिखाना जरूरी है। मुझे पता है कि मैं स्क्रीन पर ऐसा करने में कंफर्टेबल नहीं हो सकती। मैंने ऐसा कभी नहीं किया। हमें इसे स्क्रीन पर दिखाने से पहले इसे और ज़्यादा देखना और सम्मान देना शुरू करना होगा। मैं जिस स्थिति से गुजर रही हूं, वह यह है कि हम अभी भी उतने खुले नहीं हैं।"

इस फिल्म में नजर आई थी बेबो

करीना कपूर खान आखिरी बार अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ के साथ फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आई थी। करीना इससे पहले तब चर्चा में आई थीं जब सैफ अली खान को उनके घर में घुसकर एक शख्स ने चाकू मार दिया था। जिसके बाद सैफ को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article