बॉलीवुड

Kareena Kapoor के लाडलों में दिखी Lionel Messi के लिए दीवानियत, मां संग फुटबॉलर से मिलने पहुंचे छोटे नवाब

Kareena Kapoor Sons Fan Moment With Lionel Messi: मशहूर फुटबॉलर लियोनल मेसी इन दिनों भारत आए हुए हैं। वह 'GOAT इंडिया टूर 2025' के तहत भारत में हैं और यहां अपने फैंस से भी मुलाकात कर रहे हैं। हाल ही में करीना कपूर अपने दोनों बेटों के साथ लियोनल मेसी से मिलने पहुंचीं।

Image

फोटो क्रेडिट- करीना कपूर इंस्टाग्राम, स्पोर्ट्स इंफो

Kareena Kapoor Sons Fan Moment With Lionel Messi: मशहूर फुटबॉलर लियोनल मेसी ने अपनी गेम से दुनियाभर में नाम तो कमाया ही, साथ ही लोगों का भी खूब दिल जीता है। लियोनल मेसी इन दिनों GOAT इंडिया टूर 2025 के तहत भारत आए हुए हैं। उन्होंने हैदराबाद से लेकर मुंबई तक दौरा किया। लियोनल मेसी की एक झलक पाने के लिए फैंस में उत्सुकता देखने लायक है। हैरत की बात तो यह है कि कई बॉलीवुड सितारे और उनके बच्चों में भी लियोनल मेसी का क्रेज देखने को मिला। जहां पहले शाहरुख खान ने अपने बेटे अब्राहम के साथ लियोनल मेसी से मुलाकात की तो वहीं अब करीना कपूर (Kareena Kapoor) और उनके दोनों बेटों तैमूर अली खान और जेह में भी लियोनल मेसी (Lionel Messi) के लिए दीवानियत देखने को मिली। दोनों ने अपनी मां के साथ लियोनल मेसी से न केवल मुलाकात की, बल्कि उनके साथ फोटोज भी क्लिक कराई।

करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो पोस्ट की, जिसमें उनके दोनों बेटे लियोनल मेसी (Lionel Messi) और अर्जेंटीना के नाम की टीशर्ट पहने दिखाई दिये। इससे इतर करीना कपूर ने अपने दोनों बेटों के साथ लियोनल मेसी से मुलाकात की और उनके साथ फोटोज भी क्लिक कराई। इस दौरान करीना कपूर के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान दिखाई दी। देखते ही देखते बेबो की ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। बता दें कि करीना कपूर ेक अलावा शाहिद कपूर के बच्चों ने भी लियोनल मेसी से मिलकर उनके साथ फोटोज क्लिक कराई थी।

बता दें कि लियोनल मेसी (Lionel Messi) आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आए थे, जहां GOAT कप एग्जीबिशन मैच भी होने वाला था। इसके साथ ही एक फैशन शो और ऑक्शन भी होने वाला है। इस इवेंट में करीना कपूर ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। वहीं एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो वह जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म "दायरा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन भी उनके साथ लीड रोल में दिखाई देंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article