बॉलीवुड

करीना-कृति-तब्बू की जोड़ी लौट रही है वापिस, रिया कपूर ने क्रू 2 के लिए कसी कमर

Crew 2 will Happens Soon: फैंस की फेवरेट फिल्म क्रू अपना पार्ट 2 लेकर लौट रही है। करीना-कृति और तब्बू की ये जोड़ी एक बार फिर देखने को मिलने वाली है। क्रू 2 के लिए एकता कपूर ने अपनी कमर कस ली है। आइए आपको बताते हैं फिल्म पर क्या अपडेट आई है।

Image

Image Source: Crew Clips

Crew 2 will Happens Soon: करीना कपूर-तब्बू ( Tabu) और कृति सेनन ( Kriti Sanon) की मूवी क्रू ने फैंस के दिलों को छलनी कर दिया था। उनकी ये मूवी हिट साबित हुई थी। साथ ही तीनों बोल्ड हसीनाओं की इस जोड़ी ने सबके छक्के छुड़ा दिए थे। रिया कपूर और एकता कपूर निर्मित इस फिल्म को लोगों से सरहाना मिली थी। अब क्रू को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि फिल्म का दूसरा पार्ट बनने की तैयारी हो रही है। निर्माता इस फिल्म के दूसरे पार्ट पर काम करने जा रहे हैं। जिसके लिए करीना कपूर( Kareena Kapoor) से बात कर ली गई है। आइए आपको बताते हैं फिल्म से जुड़ी अपडेट

पिंकवीला की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार क्रू( Crew) की सफलता के बाद एकता-रिया कपूर इसका पार्ट 2 बनाना चाहते हैं। फिल्म क्रू की सफलता के बाद इसके सीक्वल को लेकर इंडस्ट्री में चर्चाएँ तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, फिल्म की ओरिजिनल तिकड़ी में से करीना कपूर( Kareena Kapoor) ने क्रू 2( Crew 2) में दिलचस्पी दिखाई है और वह फिल्म साइन करने से पहले पूरी स्क्रिप्ट सुनना चाहती हैं। टीम फिलहाल शुरुआती तैयारी में जुटी है और सभी इस फ्रैंचाइज़ी को आगे बढ़ाने को लेकर उत्साहित हैं।

हालाँकि अभी यह साफ नहीं है कि कृति सेनन ( Kriti Sanon) और तब्बू(Tabu) भी इस सीक्वल का हिस्सा होंगी या फिर उनके स्थान पर नई स्टारकास्ट नजर आएगी। सूत्रों का कहना है कि फिलहाल प्लान तीनों ही अभिनेत्रियों के साथ कहानी आगे ले जाने का है। करीना की वापसी लगभग तय मानी जा रही है, लेकिन बाकी कलाकारों को लेकर सस्पेंस बरकरार है।

बता दें कि करीना कपूर( Kareena Kapoor ) निर्देशक मेघना गुलज़ार की फिल्म दायरा की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह कई और प्रोजेक्ट्स पर बातचीत कर रही हैं, जिनकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। दूसरी तरफ कृति सेनन के पास 'तेरे इश्क' में है। कृति इस समय कॉकटेल 2 की शूटिंग भी कर रही है। हो सकता है अपने बाकी प्रोजेक्ट्स पूरा करने के बाद हसीनाओं की तिगड़ी क्रू 2 पर काम करें।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article