बॉलीवुड

Kareena Kapoor Khan ने खूबसूरत अंदाज में दी Taimur Ali Khan को बर्थडे की बधाई, लिखा खास मैसेज

Kareena wishes Taimur B'day: बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान (Kareeena Kapoor Khan) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) को जन्मदिन की बधाई दी है। करीना कपूर खान ने अपने पोस्ट में लिखा है कि जब तैमूर अपना बैंड बनाएंगे तो वो अपने बेटे को चियर करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगी।

Image

Kareena Kapoor Khan ने खूबसूरत अंदाज में दी Taimur Ali Khan को बर्थडे की बधाई

Kareena wishes Taimur B'day: बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान आज 6 साल के हो गए हैं। तैमूर अली खान जब से पैदा हुए हैं, तब से ही लोगों की निगाहों में बने हुए हैं। तैमूर अली खान को छठे बर्थडे पर फैंस से लगातार बधाइयां मिल रही हैं और हर कोई उनकी लम्बी उम्र की कामना कर रहा है। फैंस की दुआओं और बधाइयों के बीच में करीना कपूर खान ने भी अपने बेटे किए पोस्ट किया है। करीना कपूर खान (Kareeena Kapoor Khan) ने इंस्टाग्राम पर तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के लिए लम्बा चौड़ा पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिख है कि जब उनकी आंखों का तारा बड़ा म्यूजिशियन बनेगा तो वो उसे चियर करने के लिए हमेशा आएंगी।

करीना कपूर खान ने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘टिम तुम दुनिया का आखिरी छोर देख सकते हो क्योंकि मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। ऐसे ही हमेशा सपने देखते रहो मेरे बच्चे और सूर्यास्त का पीछा करते रहो। अपने बेड पर जमकर कूदो, अपना म्यूजिक बनाओ और अपने गिटार बजाओ... जब तुम खुदका बैंड बनाओगे तो तुम्हें पता है कि तुम्हें चियर करने के लिए कौन आएगा? हैप्पी बर्थडे मेरे बच्चे... मरे टिम टिम.. मेरे बेटे हैप्पी बर्थडे।’

म्यूजिक इंडस्ट्री में करियर बनाना चाहते हैं तैमूर अली खान

सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहते हैं। करीना कपूर खान के पोस्ट से साफ है कि तैमूर अली खान को म्यूजिक बनाना और गिटार बजाना काफी पसंद है। बचपन से ही तैमूर अपना म्यूजिक बनाने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे में साफ है कि आने वाले वक्त में वो म्यूजिक इंडस्ट्री में नाम कमाने की कोशिश करेंगे। तैमूर को ये शौक अपने पिता सैफ अली खान से लगा है। सैफ अली खान को भी गिटार बजाना काफी पसंद है। वो कई जगह पर शोज भी कर चुके हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article