बॉलीवुड

44 की उम्र में फिट रहने और जवां दिखने के लिए ये रूटीन फॉलो करती है बेबो, एक्ट्रेस ने बताया सुबह से लेकर शाम तक का टाइमटेबल

Kareena Kapoor Khan Share her Daily Routine: करीना कपूर ( Kareena Kapoor ) ने मां बनने के बाद आए जिंदगी में बदलाव पर बात की। एक्ट्रेस ने जिक्र किया कि मां बनने के बाद अब वह बदल गई है। अब एक्ट्रेस ने एक नॉर्मल लाइफ फॉलो करनी शुरू कर दी है। हर कोई करीना कपूर के इस लाइफस्टाइल से इंप्रेस हो रहा है।

Image

Kareena Kapoor Khan Share her Daily Routine

Kareena Kapoor Khan Share her Daily Routine: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान( Kareena Kapoor khan) अपनी ब्यूटी और फिटनेस के लिए जानी जाती है। दो बच्चे होने के बाद भी एक्ट्रेस ने अपने आप को खूब मेंटेन रखा है। करीना कपूर की फिटनेस का राज हर कोई जानना चाहता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में जिक्र किया कि वह सुबह से लेकर शाम तक क्या करती है। इसी के साथ उन्होंने यह भी स्टेटमेंट दी कि अब वह उस फेज स निकल चुकी है जब वह हर चीज के पीछे भागती थी।

करीना कपूर ( Kareena Kapoor ) ने मां बनने के बाद आए जिंदगी में बदलाव पर बात की। एक्ट्रेस ने जिक्र किया कि मां बनने के बाद अब वह बदल गई है। उनका वह फेज जा चुका है जब वह फेमस होने या किसी काम के पीछे भागती थी। एक्ट्रेस अब अपनी लाइफ में नॉर्मल रूटीन फॉलो करती हैं, वह सुबह उठती हैं वर्कआउट करती हैं बच्चों को टाइम देती हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि वह शाम को 6 बजे डिनर कर लेती हैं और 9:30 बजे तक उनके घर की लाइट बंद हो जाती है। अपने करियर में खूब मेहनत करने के बाद अब एक्ट्रेस ने एक नॉर्मल लाइफ फॉलो करनी शुरू कर दी है। हर कोई करीना कपूर के इस लाइफस्टाइल से इंप्रेस हो रहा है।

लेट नाइट पार्टी नहीं करती बेबो

एक्ट्रेस ने बताया कि मेरे दोस्त यह बात अच्छे से जानते हैं कि मैं लेट नाइट तक पार्टी नहीं करती मैं जल्दी सो जाती हूं। और वह लोग मुझे लेट नाइट के लिए फोर्स भी नहीं करते हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article