बॉलीवुड

Ranbir Kapoor की Ramayana के लिए करण जौहर ने खोल दी तिजोरी, फिल्म पर लगाया बड़ा दांव

Ramayana Update: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण जौहर ने फिल्म पर 250 करोड़ रुपये का बड़ा दांव लगाया है। इस खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

Image

करण जौहर ने लगाया बड़ा दांव (pic credit-instagram)

Ramayana Update: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में फिल्म का टीजर सामने आया था, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए थे। टीजर में भगवान राम के अवतार में रणबीर कपूर सुपर से ऊपर लगे। अब सभी लोगों को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म रामायण का ट्रेलर 18 जुलाई को आउट हो सकता है। इस बीच रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक करण जौहर ने फिल्म रामायाण के ऊपर बड़ा दांव लगाया है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट पर...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Ramayana Trailer: 18 जुलाई को पूरे देश में गूंजेगा भगवान राम का नाम)

करण जौहर ने लगाया बड़ा दांव

करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस ने फिल्म रामायण के भारत में थिएटर रिलीज के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 250 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार डील फाइनल होने से पहले नमित मल्होत्रा ने डिस्ट्रीब्यूटर्स को फिल्म के करीब 30 मिनट के एडिटेड फुटेज भी दिखाए थे। फुटेज देखने के बाद धर्मा प्रोडक्शंस ने फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स लेने का फैसला किया। यह धर्मा प्रोडक्शंस की अब तक की सबसे बड़ी डील्स में से एक मानी जा रही है। धर्मा प्रोडक्शंस इससे पहले भी कई बड़ी पैन इंडिया फिल्मों का डिस्ट्रीब्यूशन कर चुकी है। इनमें एस.एस. राजामौली की 'बाहुबली' सीरीज, 'द गाजी अटैक', '2.0' और जूनियर एनटीआर की 'देवरा: पार्ट 1' जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं साल 2024 में अदार पूनावाला की सीरम इंस्टीट्यूट ने धर्मा प्रोडक्शंस में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी 1000 करोड़ रुपये में खरीदी थी, जिससे कंपनी को बड़ा आर्थिक सहारा मिला।

कब आएगा रामायण का ट्रेलर

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, अरुण गोविल दशरथ, लारा दत्ता कैकेयी, काजल अग्रवाल मंदोदरी, विवेक ओबेरॉय विद्युतजीव और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा की भूमिका निभा रही हैं। आज ही ये खबर सामने आई है कि फिल्म का ट्रेलर 18 जुलाई को रिलीज होगा। इस न्यूज ने इंटरनेट पर हलचल तेज कर दी है। बताते चलें कि फिल्म रामायण का पहला भाग दिवाली 2026 पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज करने की तैयारी है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article