बॉलीवुड

करण जौहर ने की स्त्री 2 की तारीफ, श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव को कहा बड़े स्टार्स नहीं हैं वे.......

Karan Johar talk about Stree 2 Success: करण जौहर ने अपने हालिया इंटरव्यू में स्त्री 2 की सफलता के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि यह स्टार्स का कमाल नहीं है निर्माता का कमाल है जो स्त्री 2 को सफलता मिली। उन्होंने श्रद्धा कपूर की भी तारीफ की, आइए बताते हैं करण ने और क्या कहा

Image

Karan Johar talk about Stree 2 Success

Karan Johar talk about Stree 2 Success: फिल्म निर्माता करण जौहर( Karan Johar) हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने करियर पर चर्चा करते नजर आए। उन्होंने इंडस्ट्री से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए और फिल्म निर्माता के करियर पर भी नजर डाली। करण जौहर ने एक बार फिर से स्त्री 2 की सफलता पर बात की और श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव की जोड़ी का जिक्र किया। आइए आपको बताते हैं उन्होंने स्त्री 2 पर क्या कहा

करण जौहर( Karan Johar) हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में स्त्री 2 की सफलता का जिक्र किया। उन्होंने कहा मैं खुश हूं स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर इतना बेहतरीन प्रदर्शन किया । उन्होंने स्टारकास्ट का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि देश का सबसे बड़ा सितारा इसमें है। लेकिन यह सब निर्माता और निर्देशक के दृढ़ विश्वास के बारे में है। दिनेश विजान और अमर कौशिक ने बहुत बेहतरीन काम किया है, उनके विश्वास से ही फिल्म कामयाब हो पाई है। हर कोई शानदार है- राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और श्रद्धा कपूर तो बहुत बेहतरीन है। लेकिन असली बहादुरी तो इन दोनों की है।

उन्होंने आगे कहा, मैं हमेशा कहता हूं कि यह सिर्फ़ निर्देशक या स्टार का युग नहीं है, यह निर्माता का युग है। किसी प्रोजेक्ट को बनाने, उसे स्थापित करने, उसे मंच देने और रिलीज करने का तरीका। यहां तक कि किसी खास समय पर उसे रिलीज़करते समय इस्तेमाल की जाने वाली रणनीति भी। ये सभी एक फिल्म की सफलता के लिए महत्वपूर्ण पहलू हैं। यह स्टूडियो और निर्माता का युग है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article