Karan Johar talk about Ok Jaanu Failure: फिल्म निर्माता करण जौहर( Karan Johar) बॉलीवुड इंडस्ट्री के वो व्यक्ति हैं जिन्होंने अपनी कहानी के दम पर छोटे से छोटे एक्टर को बादशाह बना दिया। करण जौहर की फिल्में हर किसी के दिलों में बसी हुई हैं। वैसे तो करण ही अधिकतर फिल्में हिट साबित होती हैं लेकिन कुछ फिल्में ऐसी भी होती हैं जो बुरी तरह से पीट जाती हैं। उनमें से एक फिल्म थी 'ओके जानू'( Ok Jaanu) इस फिल्म में करण ने बॉलीवुड की रोमांटिक जोड़ी आदित्य रॉय कपूर ( Aditya Roy Kapur) और श्रद्धा कपूर( Shraddha Kapoor) को कास्ट किया था। हालांकि हिट जोड़ी के बाद भी फिल्म फ्लॉप साबित हुई अब इसपर करण ने चुप्पी तोड़ते हुए बताया है कि उन्हें पहले पता चल गया था कि फिल्म फ्लॉप होगी।
जय शेट्टी के साथ बात करते हुए करण जौहर ने अपनी इनर वॉइस पर बात की। उन्होंने कहा कि एक फिल्म निर्माता के रूप में, जब हम अपने अंतर मन की बात नहीं सुनते, तो हमारे हाथ से मौका निकल जाता है। करण ने खुलासा किया कि उन्होंने श्रद्धा कपूर ( Shraddha Kapoor ) और आदित्य( Aditya Roy Kapur) की "ओके जानू" को लेकर अपनी इनर वॉयस को नज़रअंदाज़ कर दिया था । उन्होंने याद करते हुए कहा, "उस समय, आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म " आशिकी 2 " हिट रही थी। वे फिल्म करने के लिए तैयार हो गए थे और यह फिल्म एक प्रोजेक्ट के रूप में मेरे पास आई। एक बेहतरीन रीमेक के साथ। शाद अली जो एक बेहतरीन निर्देशक है और दोनों बेहतरीन कलाकार हैं और फिर भी, मेरे दिल में यह भावना थी कि, "क्या इस फिल्म का रीमेक बनना चाहिए?" मुझे उस समय अहसास हुआ था कि फिल्म फ्लॉप हो सकती है।
करण जौहर के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह धड़क 2 लेकर आ रहे हैं। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी ये मूवी 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
