बॉलीवुड

कपिल शर्मा ने अर्चना पूरन सिंह के व्लॉग्स का उड़ाया मजाक, कहा-"उसको व्लॉग नहीं, फ्रॉड कहते हैं..."

छह महीने के ब्रेक के बाद द ग्रेट इंडियन कपिल शो फिर से शुरू हो गया है। हाल ही में इस शो का हिस्सा सलमान खान बने थे। अब इस एपिसोड का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कपिल शर्मा अर्चना पूरन सिंह का मजाक उड़ा रहे हैं।

Image

Kapil Sharma made fun of Archana Puran Singh

द ग्रेट इंडियन कपिल शो के नए सीजन की शुरुआत हो गई है। यह शो अब Netflix पर स्ट्रीम हो रहा है, और इसका तीसरा सीजन 21 जून 2025 से शुरू हुआ है। हाल ही में इस शो का हिस्सा सलमान खान बने थे। वही इस शो के दौरान हमेशा की तरह कपिल शर्मा ने अर्चना पूरन सिंह का मजाक उड़ाया, जिसका वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि कपिल शर्मा ने क्या बोला है।

छह महीने के ब्रेक के बाद पर्दे पर लौटे कपिल शर्मा ने अर्चना पर कटाक्ष करने का मौका नहीं छोड़ा। कपिल शर्मा ने अर्चना से कहा "मैं बता दूं कि मैंने लगातार दो फिल्मों में काम किया है। अगर आप काम कर रहे होते, तो आपको छह महीने 6 साल जैसा नहीं लगता। अर्चना ने तुरंत कहा-"मैं भी काम कर रही थी। मैंने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया और मेरे पास व्लॉग हैं। वे अच्छा कर रहे हैं।" कपिल शर्मा ने फिर मजाकिया अंदाज में कहा-“हां, मैंने उन्हें देखा है। गरीब परिवार को खाना खिलाने का अच्छा तरीका ढूंढ़ना है। उसको व्लॉग नहीं, फ्रॉड कहते हैं।”

मुफ्त ना हो तो कम से कम मुझे छूट तो दो

कपिल शर्मा ने कहा-"अर्चना पूरन सिंह हर उस रेस्तरां में छूट मांगती है, जहां वह जाती है। अगर खाना मुफ्त ना हो तो कम से कम मुझे छूट तो दो। मैं अर्चना पूरन सिंह हूं, क्या आपने मेरी फिल्म जलवा नहीं देखी है? बेचारा आदमी कहता रहा कि उसने फिल्म नहीं देखी है।" कपिल के हाल ही के एपिसोड में अर्चना का परिवार भी शामिल हुआ था। इस दौरान उनके पति परमीत सेठी, बेटे आयुष्मान और आर्यमान और भाग्यश्री भी वहां मौजूद थीं। इस एपिसोड को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article