Kangana Ranaut Post: ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma) और दीपिका नागर के मामले ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। इन घटनाओं ने समाज में महिलाओं की सुरक्षा, मानसिक दबाव और शादी के बाद आने वाली परेशानियों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर लोग इन मामलों को लेकर दुख और गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। (ये भी पढ़ें-'शर्म आनी चाहिए...' Rahul Gandhi संग शादी की अफवाह पर Kangana Ranaut ने तोड़ी चुप्पी)

कंगना रनौत का लेटेस्ट पोस्ट वायरल (pic credit-instagram/social media)
कंगना रनौत ने कही ये बात
एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना कनौत ने हाल ही में सोशल मीडिया पर शादीशुदा महिलाओं की परेशानियों को लेकर एक लंबा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने ग्रेटर नोएडा और भोपाल की दो घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आज भी कई महिलाएं शादी के बाद मानसिक और भावनात्मक परेशानियों का सामना कर रही हैं। उन्होंने लिखा, 'हर दिन शादीशुदा महिलाओं से जुड़ी दुखद खबरें सामने आती हैं। कई पढ़ी-लिखी लड़कियां भी मुश्किल हालात से निकलने के लिए अपने परिवार से मदद मांगती हैं, लेकिन शादी के बाद अक्सर समाज बेटियों का साथ छोड़ देता है।'
कंगना रनौत ने महिलाओं को दिया सुझाव
कंगना रनौत ने आगे कहा, 'मेरा युवा महिलाओं को यही संदेश है कि आपका करियर आपकी जिंदगी में सबसे ज्यादा जरूरी है। शादी के बारे में तभी सोचें जब आप खुद अपने पैरों पर खड़ी हों। आपको खुद अपना हीरो बनना होगा। आपको बचाने कोई नहीं आएगा। आप क्या करती हैं और कैसी इंसान हैं, यह ज्यादा मायने रखता है, ना कि आप किससे शादी करती हैं। अपनी पसंद की जिंदगी बनाइए और लोगों की बातों में मत आइए।' कंगना का यह पोस्ट हाल ही में सामने आए दो मामलों के बाद आया। एक मामले में नोएडा की 31 साल की गर्भवती महिला भोपाल में अपने घर में मृत पाई गई। परिवार का आरोप है कि शादी के बाद वह मानसिक तनाव से गुजर रही थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और मामले की जांच जारी है। वहीं ग्रेटर नोएडा में 24 साल की एक शादीशुदा महिला की मौत के मामले में परिवार ने दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
