Kangana Ranaut Wishes Fans on Navratri Day 1: आज नवरात्रि का पहला दिन है, जो कि मां शैलपुत्री को समर्पित होता है। इस दिन लोग कलश स्थापना करते हैं, और माता शैलपुत्री देवी की भक्ति करते हैं। बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री के सितारे भी आज के दिन माता की भक्ति में डूब गए हैं। तमाम स्टार्स अपने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस को नवरात्रि की बधाइयां दे रहे हैं। इस बीच कंगना रनौत का एक ट्वीट सामने आया है, जो कि लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस ट्वीट के जरिए कंगना रनौत ने अपने चाहने वालों को खास संदेश दिया है। आइए नजर डालते है इस ट्वीट पर...
कंगना रनौत ने फैंस से कही ये बात
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने एक्स अकाउंट को अपडेट करते हुए लिखा, 'या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः। शारदीय नवरात्रि पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।' कंगना रनौत के इस ट्वीट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। मालूम हो कि कंगना रनौत मां दुर्गा की बहुत बड़ी भक्त हैं। उन्होंने अक्सर माता के मंदिर जाते हुए देखा जाता है। एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने कहा, 'मां दुर्गा ने मुझे उनका मंदिर बनाने के लिए चुना। हमारे पूर्वजों ने जो बनाया, यह उसकी तुलना में कुछ भी नहीं है। मां ने इस साधारण मंदिर को स्वीकार कर अपनी कृपा दिखाई। मैं चाहता हूं कि एक दिन ऐसा मंदिर बनाऊं जो मां की महिमा और हमारी महान सभ्यता के अनुरूप हो। जय माता दी।'
चर्चा में रहती हैं कंगना रनौत
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से धांसू जीत हासिल की थी। फिल्मों की बात करें तो कंगना रनौत आखिरी बार इमरजेंसी में नजर आई थी। कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्मों का लोग इंतजार कर रहे हैं।
