बॉलीवुड

Dharmendra Prayer Meet: धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुईं कंगना रनौत, कहा- 'वो एक छोटे से गांव से आए थे बिल्कुल मेरी...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 12, 2025, 06:18 AM IST

Kangana Ranaut on Dharmendra: 24 नवंबर 2025 को हमने अपने ही-मैन धर्मेंद्र (Dharmendra) को खो दिया। इसके बाद हेमा मालिनी ( Hema Malini) ने पति धर्मेंद्र की याद में एक प्रेयर मीट रखी थी, जिसमें कंगना रनौत (Kangana Ranaut) भी पहुंची। उन्होंने इस दौरान एक बयान दिया जो खूब वायरल हो रहा है।

Image

Image Source: IMDb

Kangana Ranaut on Dharmendra: बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) अब इस दुनिया में नहीं रहे। 24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई उदास हो गया था। धर्मेंद्र के फैंस आज भी एक्टर को याद करते हैं। इन सब के बीच अभी हाल में धर्मेंद्र जी याद में उनकी पत्नी हेमा मालिनी ( Hema Malini) ने एक प्रेयर मीट रखी थी। इस प्रेयर मीट में कई स्टार्स नजर आए। इस दौरान एक्ट्रेस और सासंद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) भी नजर आईं। कंगना रनौत ने धर्मेंद्र जी को याद करते हुए इस दौरान एक बयान दिया, जो खूब वायरल हो रहा है।

कंगना रनौत ने धर्मेंद्र जी को लेकर कही ये बात

एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह कंगना रनौत की कोई फिल्म नहीं बल्कि उनका एक बयान है जो उन्होंने धर्मेंद्र की में रखी गई प्रेयर मीट में दिया है। एएनआई (ANI) से बातचीत के दौरान कंगना रनौत ने धर्मेंद्र जी के निधन पर दुख जताते हुए कहा, 'धर्म जी एक छोटे से गांव से आए थे, बिल्कुल मेरी तरह और सफलता की ऊंचाई तक पहुंचे। उन्हें देखकर हमेशा गांव की मिट्टी की खुशबू याद आती थी। वो बहुत साधारण और जमीनी इंसान थे।' इसके आगे हेमा मालिनी जी के लिए संवेदना जताते हुए कंगना ने कहा, 'ये बहुत दुखद समय है। हेमा जी को देखकर और भी तकलीफ होती है। हम सब उनके साथ हैं। वो बीजेपी की अहम सदस्य हैं। पूरी बीजेपी फैमिली, प्रधानमंत्री जी और हम सब उनके साथ खड़े हैं।' कंगना ने अपनी यादें भी शेयर कीं, 'मेरी बहुत सारी यादें हैं वो मुझसे कहते थे कंगना बहुत अच्छा काम कर रही हो तुम अपनी बातों के लिए, अपने हक के लिए बहुत अच्छी लड़ाई लड़ती हो।'

यहां देखें कंगना रनौत का वीडियो

सनी देओल ने भी रखी थी प्रेयर मीट

हेमा मालिनी से पहले धरम पाजी के बेटे सनी देओल ने भी प्रेयर मीट रखी थी। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। धर्मेंद्र जी को लेकर कंगना रनौत के बयान पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article