Kalyanaraman Navratri Puja: देशभर में त्योहारों की रौनक लग रही है, इस दौरान नवरात्रि का त्योहार भी कई सितारों ने बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया है। इस बीच कल्याण फैमिली नवरात्रि पूजा में कई सितारे नजर आए हैं। जिसमें जान्हवी कपूर से लेकर कैटरीना कैफ तक का नाम भी शामिल है। परिवार द्वारा आयोजित नवरात्रि समारोह में भाग लेने के लिए मशहूर हस्तियां केरल के त्रिशूर के लिए रवाना हो गईं। परिवार के साथ पूजा में शामिल होने वाले सितारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
एक तरफ जहां काजोल अपने बेटे और पति अजय देवगन के साथ नजर आ रही हैं। वहीं जान्हवी कपूर, कृति सेनन और कैटरीना कैफ अकेले ही मां का आशिर्वाद लेने पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इन सितारों के ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं। आइए इन सितारों के फोटोज और वीडियोज पर एक नजर डालते हैं।
कल्याणरमन नवरात्रि समारोह में बॉलीवुड हस्तियां
कैटरीना कैफ से लेकर शिल्पा शेट्टी, जान्हवी कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और बाकी कई सितारे केरल के त्रिशूर में कल्याणरमन परिवार द्वारा आयोजित नवरात्रि पूजा समारोह में शामिल हुए है। पूजा में हिस्सा लेने वाले सेलेब्स के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। एक तरफ जहां जान्हवी कपूर लाइट पिंक कलर की खूबसूरत साड़ी में नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी ओर कैटरीना कैफ ने लाल रंग की साड़ी पहनी है।
