बॉलीवुड

Yaariyan 2 Box Office Collection Prediction Day 3: बुरी तरह पिटी यारियां 2, मेकर्स का सपना हुआ चकनाचूर

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Oct 23, 2023, 08:17 AM IST

Yaariyan 2 Box Office Collection Prediction Day 3: यारियां 2 (Yaariyan 2) को दर्शकों के अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। बॉवजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल होती नजर आ रही है। अब रिलीज के तीसरे दिन भी फिल्म की कमाई के आंकड़े बेहद निराशाजनक रहे हैं। आइए इनपर एक नजर डालते हैं।

Image

Yaariyan 2 box office collection day 3

Yaariyan 2 Box Office Collection Prediction Day 3: यारियां 2 (Yaariyan 2) को दर्शकों के अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। मूवी की कहानी को काफी अच्छा बताया जा रहा है। बॉवजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल होती नजर आ रही है। मेकर्स को उम्मीद थी कि यारियां का सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर भारी सफलता ला सकता है। हालांकि मेकर्स की सारी प्लानिंग पर पानी फिर गया है। यारियां 2 में जहां दिव्या खोसला कुमार एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है, वहीं फिल्म को भी फैंस अच्छा बता रहे हैं। तो फिर कमी कहां रह गई। फिल्म में दिव्या के साथ मीजान जाफरी और पर्ल वी पुरी भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। यारियां 2 को दुलकर सलमान, फहाद फासिल, निविन पॉली और नजरिया नजीम की मलयालम फिल्म ‘बैंगलोर डेज’ का रीमेक बताया जा रहा है।

आइए अब यारियां 2 के तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की शुरुआती रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं। वीकेंड पर भी फिल्म ज्यादा कुल कमाल करने में नाकामयाब ही रही है।

तीसरे दिन Yaariyan 2 की कमाई

शुरुआती बॉक्स ऑफिस ट्रेंड के अनुसार यारियां 2 ने तीसरे दिन लगभग 0.62 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई है। फिल्म को ओपनिंग डे से अभी तक एक भी दिन 1 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन नहीं मिला है।

दिनइंडिया नेट कलेक्शनबदलाव
दिन 1 [1st शुक्रवार]₹ 0.5 करोड़-
दिन 2 [1st शनिवार]₹ 0.55 करोड़10.00%
दिन 3 [1st रविवार]₹ 0.60 करोड़ * शुरुआती-
Total₹ 1.65 करोड़

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मेकर्स के लिए सिर का दर्द साबित हुई है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article