Kalki 2898 AD New Release Date: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) अपनी रिलीज डेट को लेकर चर्चा में बनी हुई है। पहले यह फोल्म 9 मई के दिन रिलीज होने वाली थी लेकिन अब निर्माताओं ने इसकी डेट को बदल दिया है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स में यही जानकारी सामने आई है कि मेकर्स अब प्रभास स्टारर की नई रिलीज डेट को जल्द से जल्द अनाउंस करने के लिए बेकारार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने कल यानी रविवार के दिन इसकी रिलीज डेट पेश करेंगे।
एक प्रोडक्शन से जुड़े करीबी सूत्रों के मुताबिक प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को दुनिया भर में रिलीज करने के लिए मेकर्स बेहद उतसाहित हैं। सूत्र के मुताबिक निर्माताओं ने 'कल्कि 2898 एडी' को रिलीज करने के लिए रविवार का दिन चुना है। मेकर्स इस फिल्म के साथ लोगों को एक नया अनुभव देना चाहते हैं।
प्रभास की यह फिल्म पहले जनवरी में रिलीज होने वाली थी लेकिन बाद में इसे 9 मई तक टाल दिया गया। लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद इसे 30 मई को रिलीज करने का फैसला किया गया। वहीं आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्य की तारीखें 13 मई को पड़ रही थीं और निर्माताओं ने टकराव से बचने का फैसला किया। बता दें इस फिल्म में प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी सहित कई कलाकारों को देखा जाएगा। इस फिल्म में पहली बार प्रभास आर दीपिका पादुकोण की जोड़ी पहली बार बड़े परदे पर दिखाई देगी
